फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The ringing of civic elections will be delayed, nomination will be done from tomorrow

Mathura News: निकाय चुनाव की बजी डुगडुगी, कल से होगा नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
The ringing of civic elections will be delayed, nomination will be done from tomorrow
मथुरा। राज्य निर्वाचन आयोग की घोषणा के साथ ही निकाय चुनाव की डुगडुगी बज गई है। जनपद के 15 निकायों के लिए पहले चरण में 4 मई को मतदान होगा। नामांकन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। जनपद में इस बार 9.55 लाख मतदाता निकाय बोर्ड का गठन करेंगे।लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार रविवार को निकाय चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया। इस कार्यक्रम के तहत जनपद के मथुरा-वृंदावन नगर निगम, कोसीकलां नगर पालिका सहित राया, बाजना, गोकुल, महावन, बलदेव, फरह, गोवर्धन, राधाकुंड, सौंख, चोमुहा, छाता, नंदगांव, बरसाना नगर पंचायत की चुनावी प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसके तहत 17 अप्रैल तक नामांकन पत्रों के क्रय विक्रय और जमा करने का कार्य होगा। 20 अप्रैल को नामांकन वापसी और 21 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। 4 मई को मथुरा जनपद के सभी नगर निकायों में मतदान होगा। मतगणना 13 मई को होगी।
विज्ञापन

जनपद मथुरा के 15 निकायों में 955651 मतदाता हैं। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के लिए 721942 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के लिए 70 वार्ड में 627 बूथ बनाए गए हैं। कोसीकलां नगर पालिका के बोर्ड का गठन 49978 मतदाता करेंगे। यहां 25 वार्ड हैं, 44 बूथ पर मतदान होगा। इस तरह जनपद में 892 बूथ पर 249 सदस्य, 15 अध्यक्ष के लिए मतदान होगा। इसमें 13365 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।
विज्ञापन


निकाय आरक्षण वार्ड
1.
नगर निगम मथुरा-वृंदावन- अनारक्षित -70
2.
नगर पालिका कोसीकलां- अनारक्षित -25
3.
नगर पंचायत महावन- अनुसूचित जाति महिला -10
4.
नगर पंचायत राधाकुंड- अनुसूचित जाति-10
5.
नगर पंचायत नंदगांव- पिछड़ा वर्ग महिला-10
6.
नगर पंचायत बाजना- अनारक्षित-10
7.
नगर पंचायत सौंख- पिछड़ा वर्ग-10
8.
नगर पंचायत बल्देव- अनारक्षित-10
9.
नगर पंचायत बरसाना- महिला-17
10.
नगर पंचायत गोवर्धन- महिला-18
11.
नगर पंचायत छाता- महिला-15
12.
नगर पंचायत चौमुंहा- अनारक्षित-10
13.
नगर पंचायत फरह- पिछड़ा वर्ग- 10
14.
नगर पंचायत गोकुल- अनारक्षित-10
15.
नगर पंचायत राया- अनारक्षित- 14

नगर निगम के दूसरे बोर्ड के लिए होगा चुनाव
जनपद में योगी सरकार द्वारा 2017 में गठित किए गए नगर निगम के लिए अब दूसरी बार चुनाव होने जा रहा है। मथुरा वृंदावन नगर पालिकाओं को मिलाकर बनाया गया नगर निगम में पहली बार अनुसूचित जाति को नेतृत्व करने का मौका मिला था। इस बार दूसरे बोर्ड में महापौर का पद अनारक्षित है। ऐसे में संभावना सामान्य वर्ग को प्रतिनिधित्व मिलने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोकुल छोटी और गोवर्धन सबसे बड़ी नगर पंचायत
जनपद में मथुरा-वृंदावन नगर निगम और कोसीकलां नगर पालिका और 13 नगर पंचायत हैं। नगर पंचायत में गोकुल सबसे छोटी नगर पंचायत है जबकि गोवर्धन सबसे बड़ी है। गोकुल में मतदाताओं की संख्या 3950 है, उनकी गोवर्धन में 36003 मतदाता हैं। यहां वार्ड भी 18 हैं, जबकि गोकुल में वार्ड 10 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed