फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The responsible people crossed the limits of negligence Roads were repaired during rainSend feedbackTranslation results available

Mathura News: जिम्मेदारों ने पार की लापरवाही की हदें, बारिश में रोड की मरम्मत कराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The responsible people crossed the limits of negligence

Roads were repaired during rainSend feedbackTranslation results available
बारिश में रोड की मरम्मत करते कर्मचारी।
मथुरा। मानसून की दस्तक से पहले जिम्मेदारों ने सड़क की मरम्मत कराने की सुध नहीं ली, लेकिन बारिश में टैंक चौराहे से लक्ष्मीनगर तक रोड चौड़ीकरण और मरम्मत कराई जा रही है। जिम्मेदारों की यह कारिस्तानी लोगों को हैरान कर रही है। रोड से गुजरने वाले राहगीरों की जुबान पर एक ही सवाल है कि गर्मी के मौसम में सड़क की मरम्मत कराई नहीं, अब बारिश में सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


एमवीडीए ने टैंक चौराहे से लक्ष्मीनगर तक रोड़ चौड़ीकरण के साथ-साथ सौंदर्यीकरण कराने की योजना बनाई थी। विभाग सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई महीनों से योजना बना रहा था। ताकि यातायात सुगम हो सके और जाम से निजात मिल सके। हालांकि उस समय यह कार्य नहीं हो सका, रविवार को जोरदार बारिश में एमवीडीए के कर्मचारियों ने टैंक चौराहे से लक्ष्मीनगर तक रोड की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। रोड पर डाबर डाल दी। रविवार देर रात कार्य जारी रहा।
विज्ञापन


वहीं एमवीडीए सचिव अरविंद द्विवेदी का कहना है कि तीन माह पहले इस मार्ग की मरम्मत होनी थी, लेकिन वन विभाग बीच में रोडा बन गया। मार्ग किनारे से वन विभाग की जमीन आ रही थी। इसलिए वन विभाग ने उस समय एनओसी जारी नहीं की थी। दो सप्ताह पहले वन विभाग ने एनओसी जारी की। इसके बाद सड़क मरम्मत की योजना बनाई गई। रविवार सुबह से ही सड़क की मरम्मत कराने डाबर को मिक्सर मशीन से मिक्स किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद अचानक से बारिश शुरू हो गई। उन्होंने बताया है कि वर्तमान में सड़क पर निर्माण सामग्री को फैलाया जा रहा है। मरम्मत कार्य को फाइनल टच नहीं दिया जाएगा। इधर, राहगीर अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। लक्ष्मीनगर निवासी राधेश्याम का कहना है कि पहले अधिकारियों ने सुध नहीं ली अब बारिश में सड़क मरम्मत करा रहे हैं। वहीं राहगीर विनोद का कहना है कि ऐसी सड़क निर्माण का क्या फायदा, जो बारिश में ही मरम्मत कार्य धुलता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed