फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Ravana of the body will die, first kill the Ravana of the mind

Mathura News: तन का रावण मर जाएगा पहले मन का रावण मारो...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The Ravana of the body will die, first kill the Ravana of the mind
वृंदावन। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा रेतिया बाजार स्थित फौजदार कुंज में दुर्गा पूजा महोत्सव में रविवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने भक्ति पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए कवि मोहन मोही ने पंक्तियां पढ़ीं... रेतिया बाजार मध्य फौजदार कुंज मांहि, झांकी है अनुपम दुर्गा मैया शत शत वंदन है। डॉ. रमाशंकर पांडे ने कहा कि जन भावना में राष्ट्र भावना का भाव भर, भाग्य तो संवार देना मेरे हिंदुस्तान का..। डॉ. उमाशंकर राही ने शौर्य और वीर रस के साथ कविता पढ़ी। उन्होंने कहा कि राम तुम्हें यदि बनना है तो पहले घृणा द्वेष विसारो, तन का रावण मर जाएगा पहले मन का रावण मारो...। बृज किशोर त्रिपाठी ने संचालन करते हुए काव्य पाठ किया।
विज्ञापन


कवयित्री रेनू उपाध्याय ने सरस्वती वंदना पेश की। कवि विनीत गौतम, कवि प्रदीप पुंज ने भी काव्य पाठ किया। समिति अध्यक्ष डॉ. विनोद बनर्जी ने कवियों का सम्मान किया। विश्वनाथ गुप्ता, रवि चिंतक, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण लड़ीवाल, लक्ष्मण गोस्वामी, बालकिशन वर्मा, डॉ. अवधेश महारथी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed