फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The protest scheduled to be held at the District Magistrate's office today has been postponed

Mathura News: आज जिलाधिकारी कार्यालय पर होने वाला धरना स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The protest scheduled to be held at the District Magistrate's office today has been postponed
चौमुहां। गांव बाटी के प्रकरण में सवर्ण समाज पर एससी-एसटी व अन्य धाराओं में दर्ज हुए मुकदमे में डीएम ने जांच के लिए 15 दिन का समय मांगा है। इसके चलते आज जिलाधिकारी कार्यालय पर सवर्ण समाज द्वारा किए जाने वाले धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष कन्हैया ठाकुर व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सुजान सिंह ने बताया बाटी प्रकरण में सवर्ण समाज का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला था। जिलाधिकारी ने जांच के लिए 15 दिन का समय मांगा है। फिलहाल धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है। जांच पूर्ण होने के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार थाना जैंत के गांव बाटी में होली पर रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया था। एक पक्ष से 8 लोग घायल हुए। मामले में अनुसूचित जाति के 32 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई और 9 को जेल भेजा गया। घटना के 7 दिन बाद अनुसूचित जाति के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सवर्ण समाज के 42 लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके विरोध में सवर्ण समाज ने रविवार को महापंचायत की। प्रशासन को बुधवार तक मुकदमा खत्म करने का समय दिया। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन होना था। जिलाधिकारी द्वारा जांच के लिए 15 दिन का समय मांगे जाने के बाद अब धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed