फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The police pacified the situation by convincing them.

Mathura News: गोसना टीले पर पहुंचे एएसआई कर्मियों से भिड़े लोग, विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The police pacified the situation by convincing them.
मथुरा। जमुनापार इलाके में स्थित संरक्षित स्मारक गोसना टीला में अतिक्रमण की शिकायत पर जांच करने पहुंचे पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। उनका कहना था कि टीले पर प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर है। एएसआई ने यहां कई तरह के रोड़े अटका रखे हैं। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

संरक्षित गोसना टीले पर आए दिन अतिक्रमण की शिकायतें आती हैं। यहां नवरात्र के दौरान आसपास के लोग चामुंडा मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। एएसआई के चार कर्मचारी अतिक्रमण की शिकायत पर शाम को जांच करने पहुंचे। तभी दर्जनों ग्रामीण वहां पहुंच गए। उन्होंने एएसआई कर्मियों पर मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया। वहीं एएसआई कर्मियों का कहना था कि टीले पर ग्रामीणों ने पोल गाढ़ दिए हैं। इसकी शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

काफी देर तक एएसआई कर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद होता रहा। सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इस संबंध में सीओ संदीप सिंह का कहना है कि एएसआई कर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ था, जिसे सुलझा दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed