{"_id":"6aa5adae6999cd68c00019cd","slug":"the-police-have-drawn-up-a-sky-to-sky-surveillance-plan-mathura-news-c-412-1-mt21003-11655-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पुलिस ने नभ से अंबर तक निगरानी का खाका खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पुलिस ने नभ से अंबर तक निगरानी का खाका खींचा
विज्ञापन
बरसाना। राधाष्टमी पर बरसाना की गलियों में आस्था का सैलाब उमड़ने से पहले सुरक्षा का खाका तैयार है। राधा के दरबार की ओर आने वाले रास्तों से मेला क्षेत्र तक खाकी तैनात रहेगी। नभ से अंबर तक निगरानी के इंतजाम होंगे और जमीन पर जवानों की पैनी नजर। भीड़ के दबाव से निपटने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सात जोन और 20 सेक्टर में बांटा है।
राधाष्टमी पर आठ अपर पुलिस अधीक्षक, 38 पुलिस उपाधीक्षक, 75 निरीक्षक, 320 उप निरीक्षक और 68 महिला उप निरीक्षक तैनात होंगे। 1100 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 170 महिला आरक्षी और 350 होमगार्ड भी ड्यूटी संभालेंगे। पीएसी की दो कंपनी और फ्लड पीएसी की दो प्लाटून भी लगाई जाएंगी।मेला क्षेत्र में 270 ड्यूटी प्वाइंट तय किए गए हैं। छह वॉच टावर से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। 88 बैरियर और 14 स्थानों पर बैरिकेडिंग होगी। 155 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी मेला कंट्रोल रूम से की जाएगी। दस चेतक मोबाइल लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेंगी।
भीड़ में परिजनों से बिछड़ने वाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए दो खोया-पाया केंद्र बनाए जाएंगे। पीए सिस्टम से जरूरी सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी। संदिग्ध गतिविधि और अफवाहों पर भी नजर रहेगी।यातायात संभालने के लिए आठ निरीक्षक, 80 उप निरीक्षक और 445 मुख्य आरक्षी व आरक्षी यातायात की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रमुख मार्गों और पार्किंग स्थलों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 68 महिला उप निरीक्षक और 170 महिला आरक्षी तैनात रहेंगी। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मी निर्धारित स्थानों पर मुस्तैद रहें। भीड़ के दबाव में संयम के साथ काम करें और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।