फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The path has been cleared for the construction of the four-lane road project.

Mathura News: फोरलेन सड़क परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The path has been cleared for the construction of the four-lane road project.
मथुरा। जिले में 10 वर्ष से अटकी पड़ी फोरलेन सड़क परियोजना का कार्य अगले हफ्ते शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण में बाधक 2777 पेड़ों के कटान के लिए विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट ने अनापत्ति जारी कर दी थी। वहीं इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने वन विभाग को 59 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

सपा सरकार ने वर्ष 2016 में कोसीकलां से गोवर्धन, सौंख एवं मथुरा होते हुए राया कट तक 86 किमी फोरलेन सड़क के चौड़ीकरण के लिए 498 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। निर्माण में बाधक बने पेड़ों के कटान की अनुमति नहीं मिलने से कार्य अधर में अटका गया। बाद में शासन ने 786 करोड़ रुपये की संशोधित परियोजना भी स्वीकृत कर दी है। इधर जुलाई माह में सुप्रीम कोर्ट ने सड़क चौड़ीकरण में बाधक बने 2777 पेड़ों के कटान के लिए अनापत्ति जारी कर दी है। वहीं पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड द्वारा इसकी एवज में 10 गुना पौधरोपण एवं संरक्षित वन्य भूमि के बदले 59 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध करा दी है। इसके लिए बलदेव के गांव ततरौता में दो जगह 25 हेक्टेयर और 44 हेक्टेयर जमीन वन विभाग को सौंप दी है। इसके साथ ही यहां अगले हफ्ते से ही कार्य आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


--
कोसी-गोवर्धन-सौंख-मथुरा-राया कट तक फोरलेन निर्माण के लिए पेड़ कटान की अनुमति के साथ ही वन विभाग को आवश्यक 59 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध करा दी गई है। अगले हफ्ते से इसका कार्य आरंभ कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलवीर सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed