फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The pace of application for admission in Navodaya is slow, only 140 applications so far

Mathura News: नवोदय में प्रवेश को आवेदन की रफ्तार धीमी, अब तक 140 ही आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The pace of application for admission in Navodaya is slow, only 140 applications so far
मथुरा। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जून माह से शुरू हो चुके हैं, लेकिन अभी तक आवेदनों की रफ्तार काफी धीमी बनी हुई है। जिले में 4000 आवेदनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अभी तक 140 आवेदन ही आए हैं। ऐसे स्थिति देखते हुए नवोदय आयुक्त ने नाराजगी जताई है। अब उन्होंने बीएसए को पत्र लिखकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

नवोदय के उप प्राचार्य सुधीर मिश्रा ने बताया कि 1 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। उन्होंने कहा कि आवेदन कराने के लिए सभी स्कूलों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 4000 आवेदन का लक्ष्य पूरा रहा है। जून में स्कूल बंद होने से आवेदन की संख्या धीमी रही है। एक महीने बाद स्कूल खुले हैं, इसके बाद स्कूल स्तर पर शिक्षकों ने आवेदन कराने में सक्रियता नहीं दिखाई है। हाल में समीक्षा के बाद आवेदन की काफी धीमी गति पाई गई है।
विज्ञापन

नवोदय प्राचार्य बिरम सिंह ने बताया कि इस बार आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस बार आवेदन प्रक्रिया को और सरल बनाया गया है इसलिए शिक्षक बच्चों को आवेदन कराने में पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed