{"_id":"6266b11f5f49ee23ec18217c","slug":"the-old-man-was-brutally-murdered-by-hitting-him-with-a-hammer-mathura-news-mtr5166332187","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की हथौड़े से प्रहार कर बेरहमी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की हथौड़े से प्रहार कर बेरहमी से हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सदर बाजार की अशोक विहार कॉलोनी में छत पर सो रहे वृद्ध की सिर में कुल्हाड़ी से प्रहार करके बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह उठाने गए बेटे ने खून से लथपथ चारपाई पर पिता का शव देखा तो दंग रह गया। सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया जमीन के मुआवजे को लेकर मिलने वाली रकम हथियाने को लेकर हत्या होना प्रतीत हो रहा है। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना सदर बाजार की अशोक विहार कॉलोनी निवासी हुकुम चंद सैनी (८०) सबसे छोटे बेटे नितिन के घर की पहली मंजिल की छत पर रात को सो रहे थे। सोमवार सुबह नितिन उठाने गया तो देखा कि खून से लथपथ पिता का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह और सीओ सिटी अभिषेक तिवारी समेत पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए थे। सिर के अलावा शरीर में कहीं भी चोट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में सीधे तरफ की हड्डियां पूरी तरह से टूट गई हैं। हैड इंजरी के चलते वृद्ध की मौत हुई है।
विज्ञापन
समाजसेवी हुकुम चंद सैनी की हत्या की खबर लगते ही सदर बाजार के लोग एकत्रित हो गए। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक प्रतीत हो रहा है। मृतक को डूब क्षेत्र में गई जमीन का मुआवजा मिलना था। उसे हथियाने के लिए यह हत्या की गई हो सकती है। पुलिस की टीम हर पहलू पर जांच कर रही है।