फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The office of Braj Teerth Vikas Parishad was decorated for the Chief Minister

Mathura News: मुख्यमंत्री के लिए सज संवर रहा ब्रज तीर्थ विकास परिषद का कार्यालय

Tue, 20 Jun 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 20 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The office of Braj Teerth Vikas Parishad was decorated for the Chief Minister
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नवनिर्मित कार्यालय को सजाया संवारा जा रहा है। अधूरे निर्माण को पूरा करने में पूरी ताकत झोंक दी है। 24 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यालय भवन का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


सदर तहसील परिसर की जमीन पर जवाहरबाग के निकट उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय का निर्माण किया गया है। करीब 9 करोड़ की लागत से तैयार इस कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। मुख्यमंत्री के 24 जून को प्रस्तावित आगमन को देखते हुए उक्त भवन निर्माण को पूरा करने में संबंधित अधिकारियों ने पूरी ताकत लगा दी है। युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा भवन को सजाया संवारा भी जा रहा है। गौरतलब रहे कि अब तक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय विकास प्राधिकरण के भवन में संचालित हो रहा था। अब नवीन कार्यालय निर्माण पूरा होने के बाद इसके नवीन भवन में संचालन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन





बंद पड़े राही पर्यटन केंद्रों की जिम्मेदारी लेना चाह रहा ब्रज तीर्थ विकास परिषद
मथुरा। जनपद के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर बंद पड़े राही पर्यटन केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी एक बार फिर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद लेना चाहता है। जिसका परिषद की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नवीन कार्यालय भवन के शुभारंभ के साथ ही परिषद की बोर्ड बैठक भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रही है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हैं। आठ प्रमुख विभागों के प्रमुख सचिव सदस्य हैं। इसमें वित्त, पीडब्ल्यूडी, नगर विकास, पर्यटन एवं संस्कृति आदि शामिल हैं। जनपद स्तर पर विकास प्राधिकरण के सचिव और मंडल स्तर पर मंडलायुक्त ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सदस्य हैं। 24 जून को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयाेजित होने वाली बोर्ड बैठक के संदर्भ में प्रमुख सचिवों को एजेंडा से अवगत कराने के लिए परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप लखनऊ पहुंच गए हैं। प्रस्तावित बोर्ड बैठक में आठ बिंदुओं को लेकर चर्चा होगी। इसमें प्रमुख रूप से जनपद के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर बंद पड़े पर्यटन निगम के राही पर्यटन केंद्रों के हस्तांतरण का प्रस्ताव है। परिषद की मंशा सभी राही केंद्रों को नया स्वरूप देकर संचालन कराना है। इसके अलावा सर्किट हाउस का निर्माण, वासुदेव वाटिका का प्रस्ताव सहित अन्य विभिन्न योजनाओं पर भी बोर्ड चर्चा करेगा। संवाद




मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटा प्रशासन, कमिश्नर ने लिया जायजा
मथुरा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर मंडलायुक्त अमित गुप्ता सोमवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने यहां कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी केंद्र पर शासन के साथ तैयारियों की जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री के आयोजन से जुड़े स्थलों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री का जनपद आगमन 24 जून को प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री सेठ बीएन पोद्दार इंटर काॅलेज खेल मैदान पर सभा संबोधित करेंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। शाम के वक्त श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन और लाइट एंड साउंड शो भी देखेंगे। इस आगमन को देखते हुए मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने जिलाधिकारी पुलकित खरे के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय में चल रही तैयारी देखीं। परिषद के अध्यक्ष के तौर पर मुख्यमंत्री का कार्यालय और सभाकक्ष भी देखा। बाहर चल रही तैयारियों का भी जायजा लिया। इस दौरान परिषद के डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा भी मौजूद रहे। इससे पूर्व शासन के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग भी की। इसके अलावा कमिश्नर ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल प्रोजेक्टों को भी देखा। डैंपियर में मुक्ताकशीय रंगमंच के अलावा वृंदावन भी गए।


इधर, भाजपा संगठन भी तैयारी में जुट गया है। सेठ बीएन पोद्दार इंटर काॅलेज खेल मैदान पर पीएम मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर यह सभा होने जा रही है। इसमें जनपद स्तर से भीड़ जुटाई जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित विधायक और पदाधिकारियों को दी गई है। महापौर और महानगर अध्यक्ष विनोद गर्ग ने वार्ड स्तर पर भीड़ का लक्ष्य तय किया है। भाजपा महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि जिला प्रभारी अनिल चौधरी निगरानी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed