फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The National President sounded the election campaign from the land of Braj

Mathura News: राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ब्रज की धरा से किया चुनावी शंखनाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The National President sounded the election campaign from the land of Braj
मथुरा। ताजपोशी के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश में आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कान्हा की नगरी से प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। रविवार को अक्षयपात्र में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि कमर कस लीजिए, 2027 आ रहा है। इसके लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने तीर्थनगरी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान करके साफ संकेत दिया कि इस बार भी ब्रजभूमि विधानसभा चुनाव के समर के केंद्र में रहेगी। मुख्यमंत्री ने भी अपने संबोधन में ब्रजभूूमि की पौराणिक विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ब्रजभूमि सनानत धर्मावलंबियों के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में अयोध्या और वाराणसी (काशी) हिंदुत्व और विकास के एजेंडे के मुख्य स्तंभ थे, वहीं इस बार पार्टी ने ब्रज क्षेत्र को रणनीतिक रूप से प्राथमिकता दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद नितिन नवीन का यह पहला मथुरा दौरा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेशों से भरा रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ब्रज की पावन भूमि से जो ऊर्जा निकलती है, वही प्रदेश की राजनीति की दिशा और दशा तय करेगी। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को मजबूत करें, गांव-गांव में चौपाल लगाएं, ताकि अंतिम व्यक्ति को डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके और 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बने।
विज्ञापन

उन्होंने पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र के सामाजिक समीकरणों को भी साधने का प्रयास किया। नवीन ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। हर लाभार्थी तक जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस तरह काशी और अयोध्या का कायाकल्प हुआ है, उसी तरह मथुरा-वृंदावन भी विकास के मानचित्र पर दमकेगा। अक्षयपात्र में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। नितिन नवीन के इस दौरे ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा आगामी चुनावों में कान्हा की नगरी को विकास और आस्था के संगम के रूप में पेश करने की भाजपा सरकार की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विपक्ष पर साधा निशाना

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की नीति पर चलती है, वहीं विपक्ष परिवार प्रथम की राजनीति में उलझा हुआ है। विपक्ष देश को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता उनकी नकारात्मक राजनीति को पहचान चुकी है। यही कारण है कि देश की जनता उन्हें नकार रही है। बाजना में भी पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि जनता अब समझने लगी है। उन्होंने भाजपा के लिए भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed