फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Narasimha Leela was enacted at the Dwarkadhish Temple.

Mathura News: द्वारकाधीश मंदिर में नृसिंह लीला का मंचन किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The Narasimha Leela was enacted at the Dwarkadhish Temple.
श्री द्वारिकाधीश मंदिर में आयोजित लीला में भक्तों को दर्शन देते नृसिंह देव भगवान। 
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में बृहस्पतिवार को नृसिंह लीला का मंचन किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि शाम 5.40 बजे से नृसिंह लीला का मंचन प्रारंभ हुआ जबकि शाम 6:15 बजे नृसिंह के प्राकट्य दर्शन श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। लीला के माध्यम से अधर्म पर धर्म और भक्ति की विजय का संदेश दिया गया। लीला में नृसिंह भगवान का स्वरूप सभासद संतोष पुरुषोत्तम पाठक ने निभाया। उनके सजीव अभिनय ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संवाद
विज्ञापन


नृसिंह देव का फूल बंगला सजाया
मथुरा। असकुंडा घाट स्थित प्राचीन नृसिंह देव मंदिर में भगवान नृसिंह देव का प्राकट्योत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया। दोपहर में नृसिंह देव का 251 किलो पंचामृत से महामस्तकाभिषेक किया गया। मंत्रोच्चार के बीच मुन्नालाल मित्र, सेवायत पंडित मनोज मिश्र, विनोद मिश्र, पंडित अमित भारद्वाज एवं महंत दीपक शास्त्री ने अभिषेक कराया। भगवान को शरबत निवेदित किया गया। शाम भव्य फूल बंगला सजाया गया। भगवान नृसिंह देव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। सवामनी मनोरथ भी हुआ। रात्रि 10 बजे 108 दीप दीपकों से महाआरती की गई। इस दौरान राहुल मिश्रा, प्रखर मिश्रा, श्याम सुंदर शर्मा और मनीष मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान नृसिंह का अभिषेक किया
राधाकुंड। भगवान नृसिंह के जन्मोत्सव पर मंदिरों में उनका अभिषेक किया गया। मंदिरों में फूल बंगले सजाए और भगवान की आरती उतारी गई। गिरिराज संत सेवा आश्रम पर सुबह अभिषेक के बाद सत्संग हुआ। आश्रम के महंत राधा मोहन दास रघुनाथ सिद्ध ने बताया कि कलयुग में नृसिंह भगवान का नाम लेने वाले की भगवान रक्षा करते हैं। उसके परिवार में सुख, समृद्धि और ईश्वर की कृपा बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed