फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Nag Panchami fair will be held on August 17th.

Mathura News: 17 अगस्त को लगेगा नाग पंचमी मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The Nag Panchami fair will be held on August 17th.
चौमुहां। गांव जैत स्थित प्राचीन जयकुंड परिसर स्थित नाग मंदिर में 17 अगस्त को आयोजित होने वाले नाग पंचमी मेले की तैयारियों को लेकर मेला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले को भव्य, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मेला समिति के सदस्यों और क्षेत्र के लोगों ने आयोजन को अधिक आकर्षक बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी नाग पंचमी मेला उत्साह और पारंपरिक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। मेले की शुरुआत प्रभात फेरी से होगी। इसके बाद नाग मंदिर में ठाकुरजी के भव्य दर्शन, महाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना होगी। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रसिद्ध रासलीला एवं कालिया मर्दन लीला का मंचन होगा। बैठक में पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। समिति सदस्यों ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएंगी। बैठक में आनंद यादव, प्रमोद ठाकुर, पदम सिंह, लाखन सिंह, हेमेंद्र राजावत, रितेश गौतम, प्रवेश ठाकुर, रोबिन ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed