फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The mystery of the student's death is not solved even after 7 days

Mathura News: 7 दिन बाद भी नहीं सुलझी छात्र की मौत की गुत्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The mystery of the student's death is not solved even after 7 days
मथुरा। गोविंद नगर पुलिस एक सप्ताह बाद भी छाता के नगला थोक निवासी छात्र की मौत की गुत्थी को सुलझा नहीं पाई है। जबकि पांच टीमें लगी हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि दो-चार दिन में मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



छाता के नगला थोक निवासी लव भार्गव (26) का थाना हाईवे क्षेत्र स्थित अलवर पुल के पास अधजली अवस्था में शव मिला था। लव 17 जनवरी को घर से मथुरा के आरसीए कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा देने के लिए निकले थे, लेकिन लौटकर घर नहीं पहुंचे। 18 जनवरी को उनका अधजला शव अलवर पुल के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक मिला। 20 जनवरी को शिनाख्त हुई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या में तरमीम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने मामले के खुलासे के लिए 5 टीमों को लगाया है। वारदात को एक सप्ताह का समय हो चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक युवक की मौत की गुत्थी को सुलझा नहीं पाई है। गोविंद नगर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि युवक की मौत की गुत्थी पूरी तरह से सुलझ गई है। अभी तक की जांच आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है, लेकिन कुछ और बिंदुओं पर जांच बाकी रह गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed