फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The municipal corporation took action a year after the multi-level car parking facility was built.

Mathura News: मल्टी लेवल कार पार्किंग बनने के 1 साल बाद निगम ने ली सुध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation took action a year after the multi-level car parking facility was built.
मल्टी लेवल कार पार्किग का निरीक्षण करते नगर आयुक्त जगप्रवेश, अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक। 
वृंदावन। नगर में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं तेजी से बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते एक वर्ष पहले करोड़ों की लागत से बनीं मल्टी लेवल कार पार्किंग की नगर निगम ने सुध ली है। जल निगम की सीएनडीएस शाखा ने तीन मंजिला कार पार्किंग बना दी, लेकिन मुख्य मार्ग से कार पार्किंग तक वाहनों के जाने के लिए पहुंच मार्ग नहीं बनाया। निगम अब पहुंच मार्ग बनाने के लिए जमीन की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन


वृंदावन-पानी गांव संपर्क मार्ग स्थित दारुक पार्किंग के पीछे जल निगम की सीएनडीएस शाखा ने तीन मंजिला कार पार्किंग का निर्माण लगभग 22 करोड़ की लागत से कराया था। लगभग 900 वर्ग मीटर में बनी पार्किंग के लिए कार्यदायी संस्था ने मुख्य मार्ग से पार्किंग तक कारों के आवागमन के लिए पहुंच मार्ग नहीं बनाया। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने कार पार्किंग का जायजा लिया। बताया कि पहुंच मार्ग बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। निगम ने पूर्व में पार्किंग के आसपास की जमीन को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित की थी। जमीन की कमी के कारण निगम अब कार पार्किंग तक पहुंच मार्ग बनाने के लिए जमीन की तलाश कर रहा है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 800 कारों की क्षमता की पार्किंग का निर्माण किया गया। उसके लिए पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जमीन देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed