फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Municipal Corporation has decided to make Vrindavan even more vibrant

Mathura News: नगर निगम ने बनाया मन, अब और चमकेगा वृंदावन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has decided to make Vrindavan even more vibrant
मथुरा। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब वृंदावन की गलियां और सड़कें चमचमाती हुईं नजर आएंगी। इसके लिए नगर निगम ने मन बना लिया है। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर वृंदावन में अब निगम स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सफाईकर्मियों की संख्या दोगुने से भी अधिक करने जा रहा है। इस पर निगम प्रतिमाह एक करोड़ रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त खर्च करेगा।
विज्ञापन

हर दिन वृंदावन में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। यह संख्या कई बार एक दिन में एक लाख का भी आंकड़ा पार कर जाती है। पूरे देश के साथ ही विदेश से भी श्रद्धालु यहां अपने सांवरे के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में वृंदावन की गलियों और सड़कों को स्वच्छ रखना सबसे बड़ी चुनौती है। निगम द्वारा वर्तमान में वृंदावन में 467 सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। लेकिन, अब यह संख्या कम पड़ने लगी है। ऐसे में निगम ने वृंदावन को स्वच्छ बनाने के लिए नया प्रस्ताव पास किया है। इसके तहत अब वृंदावन में एक हजार सफाईकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

ये सफाईकर्मी ठाकुरजी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वृंदावन का अहसास कराएंगे। गलियों और सड़कों पर न तो कहीं कूड़े के ढेर नजर आएंगे और न ही ओवरफ्लो नालियां उनकी परेशानी बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर निगम को करीब 84 लाख रुपये वेतन के रूप में तथा 20 लाख रुपये सफाई सामग्री पर प्रतिमाह अतिरिक्त खर्च करना होगा। इससे देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं के मन में वृंदावन की छवि उतनी ही सुंदर होगी, जितनी उनके हृदय में ठाकुर जी की है। यह प्रस्ताव पास होने के बाद निगम ने तैयारी शुरू कर दी हैं।
नंगे पांव आने वाले श्रद्धालु होते हैं परेशान
वृंदावन में आने वाले अधिकांश श्रद्धालु आस्था के चलते यहां की कुंज गलियों में नंगे पांव ही भ्रमण करते हैं। उनकी आस्था है कि कभी यहां भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी ने स्वयं अपने कदम रखे होंगे। ऐसे में यहां की मिट्टी में चलकर उनके चरण धन्य हो जाते हैं। नंगे पांव चलने के दौरान कई बार सड़कों और गलियों पर बिखरा कूड़ा और नालियों से सड़कों पर बहता पानी उनकी आस्था को झकझोर कर रख देता है। इससे वे परेशान हो जाते हैं। व्यवस्था बदलने से श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी।

-------
-वृंदावन आज देश ही नहीं पूरी दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। ऐसे में निगम ने यहां बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने और वृंदावन को एक बेहतर छवि देने के लिए विशेष निर्णय लिया है। इसके तहत यहां सफाईकर्मियों की संख्या एक हजार की जाएगी। इससे हर गली और सड़क को स्वच्छ बनाया जा सकेगा।
-जगप्रवेश, नगर आयुक्त, नगर निगम
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed