{"_id":"621643f43b8dc251f0579509","slug":"the-miscreants-took-away-the-cash-bike-and-mobile-phone-on-the-temple-mathura-news-mtr5136206182","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा कनपटी पर लगा नकदी, बाइक और मोबाइल लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा कनपटी पर लगा नकदी, बाइक और मोबाइल लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। खैर-टैंटीगांव मार्ग पर ईंट-भट्ठे पर जा रहे युवकों की कनपटी पर तमंचा लगा कर बाइक सवार बदमाश तमंचे के बल पर 13 हजा रुपये बाइक और मोबाइल लूट कर भाग गए। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने काफी भागदौड़ की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका।
सगीर निवासी राजागढ़ी अपने साथी सलीम निवासी दीवाना थाना जमुनापार के साथ मंगलवार को रात 8:30 बजे बाइक से खैर-टैंटीगांव मार्ग स्थिति ज्वाला ईंट-भट्ठे पर जा रहे थे। गांव सुदामा गढ़ी के पास टैंटीगांव की ओर से आए काले रंग की पैसन प्रो बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवर टेक कर उनकी बाइक रुकवा ली और कनपटी पर तमंचा लगा कर जेब में रखे 13 हजार रुपये, दो मोबाइल तथा बाइक छीन कर धमकी देते हुए टैंटीगांव की ओर भाग गए।
पीड़ितों ने बदमाशों के चले जाने के बाद अपने साथ हुई लूट की घटना की सूचना सुरीर पुलिस को दी। लूट की सूचना पर एसआई बदन सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद