फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The miscreants running away after robbing 15 thousand from the youth collided with the auto tractor

युवक से 15 हजार लूटकर भाग रहे बदमाश ऑटो ट्रैक्टर से टकराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
The miscreants running away after robbing 15 thousand from the youth collided with the auto tractor
कोसीकलां (मथुरा)। बल्लभगढ़ से गांव लौट रहे युवक के साथ ऑटो सवार युवकों ने मारपीट कर उससे रुपये लूट लिए और ऑटो में सवार होकर भागे। तभी ऑटो ट्रैक्टर से टकरा गया। जिससे ऑटो में सवार तीनों बदमाश घायल हो गए। इनमें से दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जबकि एक भाग गया।
विज्ञापन

गांव मुरसेरस निवासी भोला बल्लभगढ़, हरियाणा स्थित फैक्टरी में कार्यरत है। मंगलवार शाम वह तनख्वाह लेकर गांव लौटने के लिए कोसी बाईपास पर खड़ा था। उसके पास आए ऑटो सवार तीन युवक उसे बरसाना तक जाने के बैठा लिया। नंदगांव रोड पर गांव जाव तूमौला के मध्य ऑटो सवार युवक किसी से मिलने की बात कहते हुए जंगल की ओर ऑटो ले जाने लगे।
विज्ञापन

इसका विरोध करने पर ऑटो सवारों ने युवक के साथ मारपीट कर उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपये लूट कर भागने लगे। कुछ ही दूर बदमाशों का ऑटो सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गया। इसके चलते वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर युवक के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे लोगों ने बदमाशों का पीछा किया और ऑटो ट्रैक्टर से टकराने के बाद घायल हुए दो बदमाशों को पकड़कर मजामत कर दी। तीसरा भाग निकला। पकड़े बदमाशों को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मामले में अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed