{"_id":"631365a0c6572f4e001ef5b5","slug":"the-miscreant-along-with-his-partner-escaped-by-jumping-the-jail-wall-arrested-in-a-police-encounter-mathura-news-mtr523330717","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल की दीवार कूदकर भागा बदमाश साथी समेत पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल की दीवार कूदकर भागा बदमाश साथी समेत पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। नंदगांव मार्ग पर थाना पुलिस, एसओजी टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 13 वर्ष पूर्व मथुरा जेल की दीवार कूदकर भागे एक आरोपी समेत 51 किलो चांदी लूट का आरोपी गिरफ्तार हुआ है। गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
कोसी-नंदगांव रोड पर राधाष्टमी व शनिदेव दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और एसओजी टीम चेकिंग में लगी थी। पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार राणा ने बताया कि अवधेश उपाध्याय निवासी राया और कृष्ण मुरारी शर्मा निवासी जैंत घायल हुए हैं। आरोपियों से चोरी की एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों बदमाश लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। एसपी देहात त्रिगुन सिंह ने बताया कि दोनों पर 50 हजार का इनाम था, जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी। शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ के दौरान दोनाें पकड़े गए, जिन्हें पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
२०१० में लूटी थी 51 किलो चांदी
एसपी देहात ने बताया कि दोनों ही बदमाश शातिर लुटेरे हैं, जिन्होंने 2010 में मथुरा में 51 किलो चांदी लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसी दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तभी अवधेश जेल की दीवार से कूदकर भाग गया था।