{"_id":"670edcad654681b3d007f4f8","slug":"the-minister-looked-happy-after-hearing-the-answers-to-the-questions-from-the-students-mathura-news-c-29-1-mtr1013-303119-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विद्यार्थियों से सवालों के जवाब सुनकर खुश नजर आए मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विद्यार्थियों से सवालों के जवाब सुनकर खुश नजर आए मंत्री
विज्ञापन
राया। प्रदेश सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने विकास खंड राया के ग्राम पिरसुआ में अस्थायी गोशाला और गौसना स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। मंत्री ने 5वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं से सवाल पूछे, जवाब सुनकर मंत्री खुश नजर आए।
जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह के साथ मंत्री ने गोशाला में गाय को माला पहनाकर गुड़ और चारा खिलाया। ग्रामीणों ने ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जे की शिकायत मंत्री से की और पिरसुआ रेलवे क्रासिंग पर डिवाइडर बनवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं ने राज्यमंत्री का तिलक लगाकर स्वागत किया।
बीएसए सुनील दत्त, प्रधानाध्यापक गोवर्धन दास गुप्ता ने मंत्री को बुके और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। निरीक्षण के बाद यहां से मंत्री का काफिला यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए वृंदावन निकल गया। हरिओम गुप्ता, प्राची अग्रवाल, नीरू शर्मा, सीनू शर्मा, अमित कुमार, शिवकुमार, दिव्या मिश्रा, हाकिम शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, विनोद आदि मौजूद रहे। संवाद