फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The minister in charge told the flood victims that they will get compensation

Mathura News: प्रभारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से कहा, मुआवजा मिलेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The minister in charge told the flood victims that they will get compensation
गुरुकुल विश्वविद्यालय में बाढ़ पीड़ितों को भोजन वितरित करते हुए प्रभारी मंत्री
वृंदावन। मथुरा-वृंदावन में आई बाढ़ को लेकर प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्याें की समीक्षा करने आए जिले के प्रभारी मंंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह ने वृंदावन स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र के सभागार में अधिकारियों संग बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने अवगत कराया कि जनपद में यमुना नदी का जलस्तर 167.68 मीटर तक पहुंच गया था, जिससे कुल 58 गांव प्रभावित हुए। इनमें से 18 गांवों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन द्वारा अब तक लगभग 12,200 लंच पैकेट्स, 1500 राशन किट वितरित की जा चुकी हैं। 650 से अधिक पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर उनके लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। राहत एवं बचाव कार्यों में 23 मेडिकल टीमें, 12 एम्बुलेंस, 19 खोजी वाहन, 5 मोटर बोट एवं 31 गोताखोर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में कुल 25 बाढ़ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें रूहानी आश्रम, विशाल मैरिज होम, सुबटी देवी इंटर कॉलेज, गुरुकुल विश्वविद्यालय, श्री गीता (बिरला) धर्मशाला, सुभाष इंटर कॉलेज आदि प्रमुख हैं। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जो परिवार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी अपने घरों में रह रहे हैं, उन्हें नावों के माध्यम से भोजन, पानी और दूध पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को समय पर मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, जो सर्वेक्षण उपरांत वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएं। फसलों एवं मकानों के नुकसान का सर्वेक्षण शीघ्र पूरा कर पारदर्शिता के साथ मुआवजा वितरित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार हर बाढ़ प्रभावित परिवार के साथ है और उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
राहत शिविरों का किया निरीक्षण

बैठक के पश्चात मंत्री संदीप सिंह ने गुरुकुल विश्वविद्यालय में स्थापित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने सुबटी देवी इंटर कॉलेज स्थित राहत शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट, चिप्स, केला और बिस्किट वितरित किए तथा केंद्र का संपूर्ण अवलोकन कर राहत व्यवस्था की सराहना की।


अक्षय पात्र की रसोई का निरीक्षण
अंत में मंत्री संदीप ने अक्षय पात्र फाउंडेशन वृंदावन स्थित रसोईघर का दौरा किया। उन्होंने वहां उपयोग हो रही मशीनों का निरीक्षण किया तथा बनने वाले भोजन व रोटियों की गुणवत्ता देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed