फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The mayor is reaching the councilors' doors to deal with the dispute.

Mathura News: रार से निबटने के लिए पार्षदों के द्वार पहुंच रहे महापौर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The mayor is reaching the councilors' doors to deal with the dispute.
मथुरा। महापौर व पार्षदों की रार को थामने के लिए महापौर अब पार्षदों के द्वार पर पहुंच रहे हैं। जिससे रार यहीं थम जाए और बात लखनऊ तक न पहुंचे। इसी क्रम में वे पार्षदों को फोन कर मीडिया में आ रहे मामलों की जानकारी देने वाले शख्स के बारे में भी पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों पार्षद दल के नेता चौधरी राजवीर सिंह के नेतृत्व में करीब 50 पार्षद डीएम सीपी सिंह और एमवीडीए के उपाध्यक्ष एसबी सिंह से मिले थे। यहां पार्षदों ने आरोप लगाया था कि 15वीं वित्त ग्रांट से विकास कार्य कराने जाने के लिए शासन द्वारा करीब 46 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। प्रत्येक वार्ड के लिए 60-60 लाख रुपये जारी हुए हैं। ऐसे दिशा-निर्देश भी थे। वहीं महापौर ने 30-30 लाख रुपये की धनराशि ही जारी की है। 15 करोड़ रुपये आपदा कोष में रखने पर भी पार्षदों ने आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

राजनीतिक हलकों में चर्चा जोरों पर है कि इस घटना के बाद महापौर बैकफुट पर आ गए हैं। पूरे मामले को खत्म करने के लिए पार्षदों से मुलाकात कर रहे हैं। अब तक वे महाविद्या कॉलोनी स्थित पार्षद नीरज वशिष्ठ, पार्षद दल के नेता चौधरी राजवीर सिंह, तेजवीर, नीरज, ब्रजेश खरे और कुंजबिहारी भारद्वाज से मुलाकात की। इसके साथ ही सभी से विकास कार्यों पर चर्चा की। पूरे मामले में महापौर विनोद अग्रवाल का कहना है कि पार्षद परिवार के सदस्य हैं। कई पार्षदों से मुलाकात कर उन्होंने 15वीं वित्त की ग्रांट पर चर्चा की है। विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए आगे की दिशा तय की है। वहीं पार्षद सभी पार्षदों के साथ सामूहिक बैठक पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed