{"_id":"66871f446200ac0b8003edf4","slug":"the-mausoleum-of-shri-krishnas-great-grandson-bajranabh-will-be-renovated-in-karhala-village-mathura-news-c-369-1-mt11004-115440-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: करहला गांव में श्रीकृष्ण के प्रपौत्र बज्रनाभ की समाधि का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: करहला गांव में श्रीकृष्ण के प्रपौत्र बज्रनाभ की समाधि का होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के प्रपौत्र बज्रनाभ के करहला गांव में स्थित समाधि स्थल का 2.71 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कराया जाएगा। शासन से मिली धनराशि के बाद मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने सैकड़ों वर्ष पुराने समाधि स्थल का सुधार कार्य शुरू कर दिया है।
बरसाना के पास कमई करहला गांव में स्थित भगवान श्रीकृष्ण के प्रपौत्र बज्रनाभ का प्राचीन समाधि स्थल है। समाधि स्थल का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए 2.71 करोड़ की परियोजना के लिए शासन से मिली धनराशि के बाद मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने कार्य शुरू कर दिया है। यहां एमवीडीए द्वारा समाधि स्थल के जीर्णोद्धार के साथ ही उसकी चहारदीवारी, गेट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
इसके अलावा श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बैंच और पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। लगभग 30 मीटर चौड़ी और 30 मीटर लंबी समाधि स्थल को लाल पत्थर से सही किया जा रहा है। वर्तमान में समाधि स्थल पर चहारदीवारी के लिए ब्लॉक बनाए गए हैं। इसके ऊपर आरसीसी की छत बनाई जाएगी। उसके चारों तरफ आकर्षक पेड़ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि दो करोड़ से अधिक से समाधि स्थल का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। संभवत: यह कार्य छह माह में पूरा जाएगा।