फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The marriage was broken after the demand for additional dowry was not met, and an FIR was filed

Mathura News: अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The marriage was broken after the demand for additional dowry was not met, and an FIR was filed
सौंख। दहेज में सोने की जंजीर व अंगूठी, मोटरसाइकिल सहित 1 लाख 51 हजार रुपये अतिरिक्त देने की मांग पूरी नहीं होने पर वर पक्ष के लोगों ने तय रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने वर सहित तीन नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



थाना मगोर्रा के गांव सोन निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह कस्बा फरह निवासी अमर सिंह के पुत्र सुनील के साथ 23 नवंबर 2025 को तय किया था। सगाई से एक दिन पूर्व सुबह करीब 8 बजे वर पक्ष का फोन आया और बताया कि आपको अपनी बेटी की लगुन सगाई लानी है तो सगाई में सोने की जंजीर, अंगूठी, मोटरसाइकिल सहित 1 लाख 51 हजार रुपये लेकर आना होगा। नहीं तो लगुन सगाई लेकर मत आना। पीड़ित ने दहेज देने असमर्थता जताई तो वर पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया, जबकि शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और कार्ड भी बांटे जा चुके थे। वधु पक्ष के लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वर पक्ष शादी को तैयार नहीं हुआ। इस पर वधु पक्ष ने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में में होने वाले दूल्हे सहित तीन नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed