फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The manhall of Mathura-Vrindavan became a mess

मथुरा-वृंदावन के मेनहॉल ऊबड़-खाबड़ बने मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The manhall of Mathura-Vrindavan became a mess
मथुरा। मथुरा शहर की सड़कों पर चलना है तो जरा संभलकर चलें। यहां कब कहां हादसे का शिकार हो जाएं, इसका कोई भरोसा नहीं है। इसका मुख्य कारण है यहां की सड़कों पर बेतरतीब बने मैनहोल। हालात यह हैं कि शहर की सड़कों पर एक मैनहोल सड़क से ऊपर है तो दूसरा बिल्कुल गड्ढे में हैं। इससे आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

मैनहोल के कारण कई हो चुके हैं घायल
शहर के महाविद्या मार्ग पर मैनहोल ऊपर निकले मैनहोल से कुछ दिन पूर स्कूटी सवार मोनू का संतुलन बिगड़ गया था। इससे वह मैनहोल से टकराकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा शशांक, सिद्वार्थ और हरिओम भी हादसे का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

इन इलाकों में है सबसे ज्यादा समस्या
- मथुरा-वृंदावन मार्ग, गोविंदनगर, महाविद्या कॉलोनी, वृंदावन गेट, कच्ची सड़क, जयसिंहपुरा, चौबिड़ापाड़ा, मिलन तिराहा, डीगगेट, बैरागपुरा, सरस्वती कुंड, चामुंडा कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

१४२ करोड़ रुपये से १३० किमी. डाली गई सीवर लाइन
मथुरा। मसानी जोन के तहत १४२ करोड़ ५८ लाख रुपये से १३० किमी. की सीवर लाइन डाली गई है। यह लाइन महाविद्या, गोविंदनगर, जयसिंहपुरा, सराय आजमाबाद, विकास नगर, बिड़ला मंदिर, रानी मंडी, बंगाली कॉलोनी, कच्ची सड़क, वृंदावन गेट, जगन्नाथपुरी,गणेश टीला, राधा वाटिका, राधेश्याम काूॅलोनी आदि मोहल्ले में डाली गई है। सीवरेज एंड ड्रेनेज शाखा के प्रोजेक्ट मैनेजर योगेश शर्मा ने बताया कि लगभग सीवर लाइन डल चुकी है। अधिकतर सड़कों को निर्माण भी पूरा कर लिया गया है।
लोगों की बात
- सीवर लाइन डालने के बाद सड़क बन गई, पर अभी तक ऊंचे-नीचे मैनहोल दुरुस्त नहीं किए गए हैं। यह मैनहोल जानलेवा बनते जा रहे हैं।
-आशुतोष चतुर्वेदी, मसानी तिराहा
- हर जगह मैनहोल हादसे का सबब बन रहे हैं। लगातार इनको दुरुस्त करने की मांग की गई, पर अभी तक दुरुस्त नहीं कराए जा सके हैं। -शशांक शर्मा, जयसिंहपुरा
सीवर लाइन के चलते कई मार्गों की हालत बद से बदत्तर है। सीवर लाइन के कारण हर जगह गड्ढे खोदने के बाद बंद नहीं किया गया है। -सनी ठाकुर, चामुंडा कॉलोनी
मैनहोलों को अधिकतर दुरुस्त करा लिया गया है। कहीं अगर ऊबड़-खाबड़ है तो उसे जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा। -अनुनय झा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed