{"_id":"6941b6e33bb83b6a6507e966","slug":"the-lawyers-gave-the-administration-three-days-mathura-news-c-369-1-mt11002-139830-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वकीलों ने प्रशासन को तीन दिन का समय दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वकीलों ने प्रशासन को तीन दिन का समय दिया
विज्ञापन
मथुरा। साथियों के चैंबर तोड़ने को लेकर आंदोलित अधिवक्ताओं की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। बार के सभागार में जनरल हाउस हुआ। बैठक में जिला प्रशासन को चैंबर बनाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। इसे बाद उग्र आंदोलन करने की चेतावनी प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
मंगलवार दोपहर बौहरे कन्हैया लाल सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ताओं को विधि व्यवसाय के लिए स्थान दिया जाए। मांग पूरी होने तक अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। जिस स्थान पर प्रशासन ने चैंबरों को ध्वस्त किया है उसी जगह को तीन दिन में समतल कर अधिवक्ताओं के बैठने के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाए। तीन दिन तक कोई भी धरना प्रदर्शन नहीं होगा। तीन दिन बाद आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर भी अधिवक्ताओं से संवाद किया जाएगा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव शिव कुमार लवानिया ने बताया कि पूरा बार पीड़ित अधिवक्ताओं के साथ खड़ा है। जब तक प्रशासन उन्हें बैठने के लिए चैंबर उपलब्ध नहीं कराएगा आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान उपाध्यक्ष भानु प्रकाश गौतम, संयुक्त सचिव संदीप शर्मा, ऑडीटर यशवंत सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार गोला, वीरेंद्र लवानियां, नरेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, त्रिलोक चंद शर्मा, विशाल सिंह, सुनील चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।