फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The last night of the year was dedicated to Shriji.

UP: राधा रानी के चरणों में नववर्ष की पहली सुबह...बरसाना में भक्ति, ठंड और आस्था का अद्भुत संगम

Thu, 01 Jan 2026 10:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Jan 2026 10:43 AM IST
सार

आज साल का पहली सुबह है। हर आम और खास शख्स इस दिन को खुशनुमा बनाने में लगा है, लेकिन भक्ति रस में डूबे कुछ रसिक बाबरे 31 की रात से ही श्रीजी के आंगन में जमे हैं। उनका मानना है कि वे पुराने साल की आखिरी रात और नए साल की नई सुबह सिर्फ और सिर्फ अपनी राधा जू के चरणों में ही बिताएंगे। लिहाजा बुधवार रात से लाड़लीजी मंदिर में भक्तों का तांता लगता चला गया।

विज्ञापन
The last night of the year was dedicated to Shriji.
राधारानी मंदिर बरसाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री राधा रानी मंदिर की ओर बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही तेज हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा था वैसे-वैसे भक्तों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा था। कड़ाके की ठंड के बीच लोग सीढ़ियों से होते हुए श्यामा जी के मंदिर जा रहे थे। इतना ही नहीं, शाम होने पर भी भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही थी। उधर, भीड़ के पूर्वानुमान के तहत पुलिस और प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर रखी है। हर गतिविधि पर खास नजर के साथ भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन


 उधर, सांध्य आरती के बाद ठंड और भीड़ के दबाव में एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें तुरंत लाइन से बाहर निकाल खुले स्थान तक पहुंचाया और अलाव के पास बैठाकर राहत दिलाई। मंदिर रिसीवर डॉ. यज्ञपुरुष गोस्वामी ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं का भाव सामान्य दिनों से अलग होता है। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद भक्तों की संख्या और आस्था दोनों उल्लेखनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed