फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Jan Shatabdi train was halted for an hour following a bomb threat.

Mathura News: जनशताब्दी में बम की सूचना पर एक घंटे खड़ी रही ट्रेन, सघन तलाशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The Jan Shatabdi train was halted for an hour following a bomb threat.
मथुरा जंक्शन पर चेकिंग करती पुलिस टीम व जमा यात्रियों की भीड़। 
मथुरा। दिल्ली से कोटा जा रही जनशताब्दी ट्रेन में बम होने की सूचना से बृहस्पतिवार दोपहर रेल प्रशासन और यात्रियों में अफरातफरी मच गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 7 पर ट्रेन को खाली कराकर करीब एक घंटे तक सघन तलाशी ली गई। जांच के बाद सूचना फर्जी पाई गई, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


दोपहर 2:05 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि दिल्ली–कोटा जनशताब्दी ट्रेन संख्या 12060 में बम रखा है। यह सूचना ट्रेन के टीटी ने 139 पर कॉल कर दी थी। ट्रेन 2:25 बजे मथुरा जंक्शन पहुंची। रेल अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया कि गोविंद नाम का युवक दिल्ली से कोटा जा रहा था। वह अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए बॉम शब्द का इस्तेमाल कर रहा था। पास खड़े एक यात्री को उसके मोबाइल पर बम लिखा दिखा, जिससे शक हुआ और टीटी को सूचना दे दी गई। पूछताछ में युवक के कोटा निवासी होने और दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय में कार्यरत होने की पुष्टि हुई। मामले की सच्चाई सामने आने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed