{"_id":"693c5c22f046cc6afa0726df","slug":"the-high-court-has-ordered-that-the-elders-committee-will-decide-on-the-bar-elections-mathura-news-c-369-1-mt11002-139674-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हाईकोर्ट ने दिया आदेश, बार चुनाव पर एल्डर्स कमेटी लेगी निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हाईकोर्ट ने दिया आदेश, बार चुनाव पर एल्डर्स कमेटी लेगी निर्णय
विज्ञापन
मथुरा। उच्च न्यायालय ने मथुरा बार के चुनाव कराने को लेकर दायर याचिका में एल्डर्स कमेटी को चुनाव का जिम्मा दिया है। वहीं कमेटी के अध्यक्ष और सचिव ने वार्षिक चुनाव कराने के लिए एल्डर्स कमेटी की शुक्रवार को बैठक की। बैठक की बाद चेयरमैन महेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया है।
शुक्रवार को बार एसोसिएशन के सभागार में बार चुनाव की तैयारियों को लेकर एल्डर्स कमेटी की बैठक हुई। इसमें एल्डर्स कमेटी के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वार्षिक चुनाव में मतदाताओं की अंतिम सूची वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव शिवकुमार लवानियां 23 दिसंबर तक तैयार करेंगे। इसके बाद 24 दिसंबर को एल्डर्स कमेटी और पदाधिकारियों की पुन: मीटिंग होगी इसमें वार्षिक चुनाव पर निर्णय लिया जाएगा।
वहीं चेयरमैन महेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि एल्डर्स कमेटी के ज्यादातर सदस्यों की राय ली गई, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि एल्डर्स कमेटी के ज्यादातर सदस्य, वर्तमान अध्यक्ष और सचिव के चुनाव को समय से कराने के इच्छुक नहीं हैं। अनैतिक रूप से बार एसोसिएशन के कार्यकाल को बढ़ाना चाहते हैं। इससे बार में एक नई परंपरा जन्म ले रही है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय पाल तोमर ने बताया कि एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन महेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बार सचिव शिवकुमार लवानियां ने बताया कि बार अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बार का चुनाव जल्द कराया जाएगा।