फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The GRP is examining CCTV footage and has questioned more than 10 people

UP: मालगाड़ी के दो डिब्बे कैसे हो गए डिरेल, सीसीटीवी खंगाल रही जीआरपी, 10 से अधिक लोगों से हो चुकी है पूछताछ

Wed, 04 Feb 2026 10:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 10:09 AM IST
सार

रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ बाहरी तत्वों से भी पूछताछ की है। अब तक 10 से अधिक लोगों से जीआरपी की टीम पूछताछ कर चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
The GRP is examining CCTV footage and has questioned more than 10 people
मालगाड़ी डिरेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की शंटिंग लाइन में 30 जनवरी को मालगाड़ी के दो डिब्बे डिरेल होने के मामले में जांच तेज कर दी गई है। घटना के बाद रेलवे प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें मामले की गहन पड़ताल में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन



जांच टीम ने रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ बाहरी तत्वों से भी पूछताछ की है। अब तक 10 से अधिक लोगों से जीआरपी की टीम पूछताछ कर चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, ताकि डिरेल होने के असली कारणों का पता लगाया जा सके। जांच में सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस सिस्टम की मदद ली जा रही है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे यार्ड और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि का सुराग मिल सके।
विज्ञापन


रेल सूत्रों की मानें तो डिरेल करने के पीछे की साजिश में रेलवे कर्मचारियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। डिरेल मामले में मुख्य यार्ड मास्टर धर्मेंद्र सिंह ने जीआरपी थाने में रेलवे अधिनियम की धारा 150 के तहत केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed