फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The grandeur of Shri Radha Janmotsav at Shri Krishna Janmasthan will be unique

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मस्थान में श्री राधा जन्मोत्सव की भव्यता होगी निराली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The grandeur of Shri Radha Janmotsav at Shri Krishna Janmasthan will be unique
मथुरा। श्रीकृष्ण-जन्मस्थान पर रविवार को श्रीराधा जन्मोत्सव (राधा अष्टमी) भाव, उल्हास एवं श्रद्धा से मनाया जाएगा। जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि संत एवं शास्त्रों के अनुसार श्रीराधा जन्म महोत्सव का आयोजन, दर्शन सभी दैविक, दैहिक एवं भौतिक तापों का शमन करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वृहद महोत्सव के फल की पूर्णता भी श्रीराधा जन्मोत्सव के आयोजन से ही प्राप्त होती है। ऐसी पौराणिक एवं शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार श्रीकृष्ण-जन्मभूमि पर विराजमान सर्वेश्वरी श्रीराधा एवं सर्वेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के प्रत्यक्ष श्रीविग्रह, राधाकृष्ण युगल सरकार के दिव्य सानिध्य में श्रीराधा जन्मोत्सव शास्त्राीय मर्यादाओं वं महोत्सव की परंपराओं के अनुरूप मनाया जाएगा।
विज्ञापन

जन्मस्थान भवन पर दिव्य और भव्य विद्युत सजावट कराई गई। दिव्य अभिषेक, अद्भुत आभूषण एवं विलक्षण शृंगार इस जन्मोत्सव की भव्यता में वृद्धि करेंगे। जन्मोत्सव पर मुख्य कार्यक्रम सुबह 11.15 बजे श्रीगणेश, नवग्रह पूजन से शुरू होगा। संकीर्तन एवं नृत्य आदि के मध्य सुबह 9 बजे श्रीअन्नपूर्णेश्वर महादेव मंदिर से ब्रजवासी भक्तजन श्रीराधा जन्म की बधाई-चाब उद्दाम संकीर्तन, नृत्य, मंगल ध्वनि के मध्य श्रीराधाजी विराजमान भागवत-भवन में अर्पित करेंगे। संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि ब्रज के रसिक भजन गायक व उनके सहयोगी अद्भुत एवं रसमय भजन एवं बधाई गायन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed