फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The girlfriend of a young man secretly getting married caused a commotion.

Mathura News: चुपके से शादी कर रहे युवक की प्रेमिका ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The girlfriend of a young man secretly getting married caused a commotion.
फरह। गुपचुप तरीके से शादी कर रहे युवक की पूर्व प्रेमिका ने उसकी शादी में पहुंच कर हंगामा कर दिया। प्रेमिका ने आरोप लगाया कि युवक शादी का झांसा देकर कई वर्षों से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार की है। फरह स्थित एक मैरिज होम में अपने प्रेमी की शादी की बात का पता चलते ही उसकी प्रेमिका थाने पहुंच गई। और पुलिस को अपने साथ लेकर विवाह स्थल पर पहुंच गई। उसने पुलिस को शिकायत देकर अपने उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने मैरिज होम पर छापा मार दिया। इस दौरान दूल्हा भाग गया, जबकि दुल्हन सहित उसके परिजन को पुलिस थाने ले आई।
विज्ञापन

प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि आगरा स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करने के दौरान उसकी दोस्ती गांव चुरमुरा निवासी दीपक से हो गई। दीपक ने उससे शादी का वादा करके अपने झांसे में ले लिया और लगातार चार साल तक उसके साथ संबंध बनाए। प्रेमिका ने कहा कि वह विधवा है और उसके दो बच्चे भी हैं। बृहस्पतिवार को सुबह उसे पता चला कि उसका प्रेमी दीपक गुपचुप तरीके से शादी कर रहा है। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी और पुलिस के साथ मैरिज होम में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी ने बताया कि महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मैरिज होम में छापा मारा गया। आरोपी दीपक को भी थाने लाया गया है। सभी पक्ष आपस में बात कर रहे हैं। जिस प्रकार की तहरीर जिस ओर से मिलती है, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।




दो माह पूर्व भी नहीं होने दी दोनों की कोर्ट मैरिज
दो माह पहले भी महिला ने अपने प्रेमी दीपक की शादी नहीं होने दी। दीपक कोर्ट मैरिज कर रहा था, मगर वहां भी उसकी प्रेमिका के आने के कारण शादी नहीं हो पाई थी। महिला ने कोर्ट में हंगामा किया और शादी के कागज छीन कर फाड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed