फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The foundations of the houses are weak, cracks in the walls, what are the accidents waiting for

Mathura News: मकानों की नींव कमजोर, दीवारों में दरार, क्या हादसों का है इंतजार

Tue, 08 Aug 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 08 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
The foundations of the houses are weak, cracks in the walls, what are the accidents waiting for
मथुरा। कोयला अलीपुर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित दो मंजिला मकान के धराशायी होने के बाद खादर इलाके में बसे लोगों में भय का माहौल है। यह स्थिति सिर्फ इसी क्षेत्र की नहीं है, बल्कि जयसिंहपुरा में भी है। बाढ प्रभावित इलाकों के मकानों की नींव कमजोर हो गई है। मकानों में दरारें आ गई हैं। मगर, प्रशासन अभी तक जाग नहीं रहा है। इन इलाकों के जर्जर मकानों का सर्वे भी नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


बाढ़ के कारण खादर की 200 कॉलोनियां के मकानों में 8-10 दिन तक पानी भरा रहा। इससे अनेक मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। फर्श धंस गए हैं। कई मकान ध्वस्त हो गए हैं। मंगलवार को कोयला अलीपुर के निकट दो मंजिला मकान के अचानक धराशायी होने से तो अन्य लोगों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन


अब तक जिला प्रशासन और नगर निगम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जर्जर मकानों का सर्वे नहीं किया है। तकनीकी टीम ने यह देखने की भी जरूरत नहीं समझी कि कहीं कोई कमजोर मकान फिर धराशायी न हो जाए। इससे जनहानि की आशंका बनी हुई है। सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति जयसिंहपुरा खादर की है। यहां अनेक मकानों की हालत खस्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed