फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The first tourism station of the district will start from tomorrow

Mathura News: कल से शुरू हो जाएगा जिले का पहला पर्यटन थाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
The first tourism station of the district will start from tomorrow
- फिलहाल अस्थाई तौर पर कालीदह पार्किंग के भवन में संचालित होगा
विज्ञापन


- पर्यटन संबंधी अपराध इसी थाने में दर्ज होंगे

- 4.64 करोड़ रुपये प्रशासनिक भवन और 2.72 करोड़ रुपये आवासीय भवन के लिए मिले हैं

संवाद न्यूज एजेंसी

वृंदावन। जिले के पहले पर्यटन थाने का संचालन कल से शुरू हो जाएगा। इसके लिए जमीन मिल चुकी है, लेकिन फिलहाल परिक्रमा मार्ग स्थित कालीदह पार्किंग के भवन में अस्थाई तौर पर संचालित होगा। जिलेभर में तैनात पर्यटन पुलिस की कंट्रोलिंग इसी थाने से होगी। पर्यटकों से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई और निदान इसी थाने से होगा।
प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप मथुरा-वृंदावन एवं आसपास के धार्मिक स्थलों को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। वृंदावन में लगभग आठ करोड़ श्रद्धालु प्रतिवर्ष आ रहे हैं। सैकड़ों विदेशी कृष्ण भक्त वृंदावन, राधाकुंड और गोवर्धन में वास कर रहे हैं। फिलहाल अस्थायी थाना भवन की सफाई व रंगरोगन किया जा रहा है। इस थाने में जिलेभर में पर्यटकों से संबंधित समस्याओं का निदान किया जाएगा। पर्यटन से जुड़े आपराधिक मामले भी सिविल पुलिस के सहयोग से निपटाए जाएंगे। वर्ष 2010 से जिले में एक पर्यटन पुलिस इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर और 11 हैड कांस्टेबल तैनात हैं, जो कि मथुरा रेलवे जंक्शन, नगर निगम, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, बांकेबिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर में तैनात हैं।
विज्ञापन




निगम ने दी 3 एकड़ जमीन

पिछले एक दशक से अधिक समय से पर्यटन थाने के लिए जमीन तलाशी जा रही थी। वृंदावन में पहले अद्धा पुलिस चौकी के पास, सीआरपीएफ कैंप के सामने और उसके बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने जमीन प्रस्तावित की गई। डेढ़ वर्ष पहले निगर निगम द्वारा दारुक पार्किंग के पास तीन एकड़ जमीन दी गई है। यह प्रस्ताव नगर निगम की बोर्ड बैठक में पास हो चुका है। शासन ने थाने के प्रशासनिक भवन के लिए 4.64 करोड़ 55 हजार रुपये का बजट जारी किया है। वहीं, आवासीय भवन के लिए 2.72 करोड़ 41 हजार रुपये का बजट बतौर पहली किस्त जारी किया है। जिला स्तर से थाने के प्रशासनिक भवन के लिए 9.29 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया था। वहीं, आवासीय भवनों के लिए 10.89 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कहीं भी होगा पर्यटकों से अपराध, पर्यटन थाने में होगा दर्ज
अब तक देसी-विदेशी पर्यटकों के साथ मथुरा जिले में कोई अपराध होता है तो घटनास्थल से संबंधित जिले में मुकदमा दर्ज किया जाता है। पर्यटन थाना खुलने के बाद इस व्यवस्था में बदलाव हो जाएगा। जिले में कहीं भी किसी भी देसी-विदेशी पर्यटक से अपराध होगा तो उसके संबंध में पर्यटन थाने में ही मुकदमा दर्ज होगा।


विदेशी भाषाओं के जानकार पुलिसकर्मी होंगे तैनात
पर्यटन थाने में तैनाती के संबंध में अधिकारी-कर्मचारियों का नियतन भी जारी हो गया है। इस थाने में एक इंस्पेक्टर, 12 एसआई, तीन कम्प्यूटर ऑपरेटर, 4 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (आउटसोर्सिंग से) से तैनात किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार चूंकि मथुरा-वृंदावन में विभिन्न देशों के पर्यटक आते हैं। ऐसे में इस थाने में ऐसे पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा, जिनको अंग्रेजी के अलावा विभिन्न प्रदेशों की स्थानीय भाषाओं व विदेशी भाषाओं की भी जानकारी हो। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि वृंदावन में जिले का पहला पर्यटन थाना जल्द खुलने जा रहा है। अस्थाई रूप से कालीदह पार्किंग के भवन में थाना खुलेगा। इसके बाद प्रस्तावित जमीन पर थाना भवन का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed