फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The first floor of the old age home will be inaugurated on the 28th.

Mathura News: वृद्धाश्रम के प्रथम तल का लोकार्पण 28 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The first floor of the old age home will be inaugurated on the 28th.
कोसीकलां। गांव सुरवारी के समीप निर्माणाधीन श्री हरिदास शीतल छाया तपोभूमि वृद्धाश्रम के प्रथम तल का लोकार्पण 28 जून को किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई। बृहस्पतिवार को ट्रस्ट के सचिव जेपी मिश्रा ने बताया कि लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण होंगे। करीब तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे वृद्धाश्रम बुजुर्गों के लिए सेवा, सुरक्षा और सम्मान का एक आदर्श केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम का प्रथम तल निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसका लोकार्पण संत-महात्माओं और समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रकल्प केवल एक भवन नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशीलता, सेवा भावना और बुजुर्गों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। वर्षों की मेहनत, दृढ़ संकल्प और समाज के सहयोग से यह सपना अब साकार रूप ले रहा है। वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर आवास, देखभाल और आध्यात्मिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्व चेयरमैन रोशन लाल शोखियां ने इसे समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी प्रयास बताया। आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस अवसर पर मनोज ढल, धर्मवीर सिंह, योगेश शर्मा, प्रेम कालड़ा, मोतीराम जादौन, लोकेश नौहवार, मुकेश वैष्णव, विष्णुदत्त शर्मा, गोपाल बंसल सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed