फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The fight against cervical cancer has begun.

Mathura News: सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध हुआ शंखनाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The fight against cervical cancer has begun.
अति​थि को सम्मानित करते आयोजक 
गोवर्धन। स्प्रिंग होप कैंसर फाउंडेशन दिल्ली एवं कल्याणं करोति नेत्र संस्थान जचौंदा के संयुक्त तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध अभियान जागरण से निवारण तक का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आशा वर्कर को डाटा फीडिंग के लिए एक एप भी डाउनलोड कराया गया। विशेषज्ञों ने समाज से सर्वाइकल कैंसर को मिटाने के तौर तरीकों पर प्रजेंटेशन दिए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2030 तक सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इसे जांचने के लिए विभिन्न श्रेणियों में निर्धारित जांच कराना एवं टीकाकरण के प्रति महिलाओं को जागरूक करना जरूरी है। विशेषज्ञों ने आशाओं को सभी जरूरी जांच एवं टीकाकरण की उम्र आदि की जानकारी दी। सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मथुरा के सीएमओ डॉ. राधा बल्लभ, एसीएमओ डॉ. अनुज चौधरी, डॉ. बी. डी. गौतम, डॉ. भूदेव, संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा एवं फाउंडेशन के अतिथियों ने किया। कार्यक्रम में नेत्र संस्थान के पीताम्बर जोशी, राजकुमार वर्मा, राम सनेही, गौरव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed