फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The fiber seat on the door of Banke Bihari will be removed

हटाई जाएगी बांकेबिहारी की देहरी पर लगी फाइबर सीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 08:34 PM IST
विज्ञापन
The fiber seat on the door of Banke Bihari will be removed
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे पर देहरी पर लगाई गई फाइबर सीट को हटाने का आदेश दिया गया है। बीते दिनों इस फाइबर सीट को लगाने को लेकर सेवायत ने विरोध किया था। भक्तों की आस्था और सेवायतों की मांग को गंभीरता से लेते हुए मंदिर प्रशासक ने फाइबर सीट को हटाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विदित है कि पिछले दिनों ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के भक्त ने एक सेवायत गोस्वामी द्वारा ठाकुरजी के गर्भगृह के दरवाजे पर सोने की देहरी लगवाई गई थी। बताया जाता है कि पूजन करते-करते इस देहरी से सोना हटता गया और अंदर से दूसरी सफेद रंग की धातु निकलने लगी है। इसके बाद 11 फरवरी की सुबह मंदिर प्रबंधन द्वारा फाइबर की शीट लगवा दी। मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने इस फाइबर की शीट को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के भक्त देहरी पूजन करने आते हैं। इस फाइबर की सीट को लगाने से भक्तों की आस्था और प्राचीन परंपराओं के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने मंदिर प्रबंधन को सोने की जांच की मांग भी की थी। मंदिर के सेवायत और श्रद्धालुओं की आस्था का हवाला देते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन एवं मंदिर प्रशासक अर्चना सिंह ने बृहस्पतिवार को मंदिर प्रबंधन से फाइबर सीट को हटाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के गर्भगृह पर लगी फाइबर सीट को हटाने संबंधी मंदिर प्रशासक एवं सिविल जज जूनियर डिवीजन अर्चना सिंह का आदेश मिल गया है। शीघ्र फाइबर सीट को हटवा दिया जाएगा।
- मुनीष शर्मा, प्रबंधक ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed