फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Epstein files contain names of people many considered role models: Devakinandan

एपस्टीन फाइल में उन लोगों के नाम, जिन्हें बहुत लोग आदर्श मानते थे : देवकीनंदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The Epstein files contain names of people many considered role models: Devakinandan
वृंदावन। देवकीनंदन महाराज ने कहा कि एपस्टीन फाइल में उन लोगों के नाम सामने आए हैं जिनको बहुत सारे लोग अपना आदर्श मानते थे, इसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। ऐसे मामलों से हमें यह सीख मिलती है कि केवल प्रसिद्धि, पद या धन किसी को महान नहीं बनाते। चरित्र, नैतिकता और सत्य ही किसी व्यक्ति की वास्तविक पहचान होते हैं। जिन लोगों ने मानवता के विरुद्ध ये कार्य किया है ऐसे लोग समाज में मानव के नाम पर कलंक है।
विज्ञापन

देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज मंगलवार को छटीकरा स्थित ठाकुर श्रीप्रियाकांतजु मंदिर पर होली महोत्सव का शुभारंभ करते हुए भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करा रहे थे। उन्होंने कहा की सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं है। असत्य कुछ समय के लिए लाभ अवश्य दे सकता है लेकिन वह स्थायी नहीं होता। झूठ और छल की नींव पर खड़ा हुआ व्यापार या संबंध अधिक समय तक नहीं टिकता। सत्य में शक्ति है, सत्य में स्थिरता है और सत्य में ही ईश्वर का वास है। जो व्यक्ति सत्य के मार्ग पर चलता है वही व्यक्ति सम्मान, विश्वास और स्थायी सफलता प्राप्त करता है। मुख्य यजमान प्रमोद अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, अंगूरी देवी, सुरेश गोयल, सावित्री सिंह, पुष्पा पांडेय, सतीश गर्ग, मंजू शुक्ला आदि ने भागवत पूजन कर आरती उतारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed