फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The effort to transfer knowledge from lab to land is commendable: Prof. Baghel

लैब से लैंड तक ज्ञान पहुंचाने का प्रयास सराहनीय : प्रो. बघेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The effort to transfer knowledge from lab to land is commendable: Prof. Baghel
बकरी पालक किसानों के साथ केंद्रीय मंत्री एस.पी.सिंह बघेल।
मथुरा। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा लैब से लैंड तक ज्ञान पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने किसानों व बकरी पालकों से आह्वान किया कि वे परंपरागत पद्धतियों के स्थान पर वैज्ञानिक एवं आधुनिक विधियों को अपनाएं। कहा कि कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में हुई क्रांतियां वैज्ञानिकों के प्रयासों का परिणाम है। इससे भारत कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है। बकरी पालकों को तकनीकों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि खुरपका-मुंहपका मुक्त भारत से ही पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त होगी। हमारा संकल्प है कि विज्ञान-आधारित प्रशिक्षण व नवाचार के दम पर छोटे-सीमांत किसानों, महिलाओं और युवाओं तक प्रगति तेज़ी से पहुंचे।
विज्ञापन

प्रो. बघेल केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम, फरह में विश्व बकरी दिवस 2025 के अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास कार्य योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला का विषय था बकरी पालन से समृद्धि की ओर। इसमें मथुरा एवं भरतपुर जिलों के लगभग 250 बकरी पालकों ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष चेटली ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य किसानों एवं बकरी पालकों को वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से आधुनिक बकरी पालन की दिशा में प्रेरित करना है। इससे उनकी आय दोगुनी करने में सहायता मिल सके। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. मुकेश भकत, डॉ.एके दीक्षित, डॉ. गोपाल दास एवं डॉ. अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed