फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The doors of Thakur ji were opened, devotees were happy after seeing

खुल गए ठाकुर जी के द्वार, दर्शनकर भक्त हुए निहाल

Tue, 01 Jun 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The doors of Thakur ji were opened, devotees were happy after seeing
वृंदावन। आखिरकार करीब एक माह के बाद श्री बांकेबिहारी के द्वार आम भक्तों के लिए खोल दिए गए। भक्तों ने भी पट खुलते ही आपने आराध्य का दीदार किया। इस मौके पर सजग मंदिर प्रबंधन ने कोविड के नियमों का खयाल रखते हुए भक्तों को मंदिर में भगवान के दर्शन की अनुमति दी।
विज्ञापन

कोविड की दूसरी लहर के अचानक तेजी से प्रभावी होने पर 29 अप्रैल को प्रदेश में लॉकडाउन घोषित कर दिया था। इसी के साथ श्रीबांके बिहारी सहित वृंदावन के सभी प्रमुख मंदिर आम भक्तों के लिए बंद कर दिए। मंगलवार को जैसे ही अनलॉक घोषित हुआ, सभी मंदिरों के पट आमभक्तों के लिए खोल दिए गए। श्री बांके बिहारी के दर्शन के लिए भक्त सुबह 8 बजे से पहले मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंच गए। सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आम भक्तों को मंदिर में प्रवेश कराया गया। मंदिर के अंदर भी भक्तों को चलते रहने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

भक्त अपने आराध्य को निहारते फिर मंदिर से बाहर निकल जाते। यह प्रक्रिया अनवरत चलती रही। हालांकि एक माह बाद मंदिर खुलने के बाद भी भीड़ नहीं थी। इसी तरह कोविड की निर्धारित व्यवस्थाओं के तहत प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर में भी भक्तों को प्रवेश दिया। भक्तों ने भी इत्मीनान के साथ ठाकुर जी के दर्शन किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed