{"_id":"692f42b83f4119209c097113","slug":"the-dm-honored-171-blos-who-completed-100-of-their-work-mathura-news-c-369-1-mt11018-139284-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: डीएम ने शत प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले 171 बीएलओ को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: डीएम ने शत प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले 171 बीएलओ को किया सम्मानित
विज्ञापन
मथुरा। तहसील महावन के सभागार में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को लेकर आवश्यक बैठक की गई। बैठक में उन्होंने एसआईआर अभियान में जुटे 171 बीएलओ और अन्य कर्मचारियों द्वारा शत प्रतिशत कार्य पूरा कर लिए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। बीएलओ को बिना तनाव के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य पूरा करने के लिए कहा है।
उन्होंने कार्य पूरा करने वाले बीएलओ से कहा है कि वे अपने साथी का सहयोग करें, ताकि बचा हुआ काम समय से पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि आप सभी को एक टीम भावना के साथ कार्य करना चाहिए। साथ ही बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं से गणना प्रपत्रों को शीघ्र एकत्रित करके डिजिटाइजेशन कराने के लिए कहा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। बीएलओ, सुपरवाइजर, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि से उनका सहयोग लिया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह अपनी पूरी जानकारी गणना प्रपत्र में उपलब्ध कराए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी महावन कंचन सहित सभी बीएसओ और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद