{"_id":"60d9d55d8ebc3ec1ff08fc03","slug":"the-dead-body-of-phoolchand-of-agra-was-found-in-a-closed-sack-mathura-news-agr4976331199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के फूलचंद की थी बंद बोरे में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के फूलचंद की थी बंद बोरे में मिली लाश
विज्ञापन
मथुरा। विगत 27 जून को हाईवे किनारे छटीकरा से पहले प्रकाश ढाबे के पास प्लॉट में बंद बोरे में मिली लाश आगरा के प्रतीक विहार कॉलोनी (सिकंदरा) के फूलचंद की थी। उसके बेटे विजय सिंह ने सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर शव की शिनाख्त पिता के रूप में की।
फूलचंद के बेटे विजय सिंह ने बताया कि विगत 24 जून दोपहर दो बजे पिता फूलचंद अपने भाई रामगोपाल के घर से पत्नी सीमा देवी और बच्चों से मिलने निकले थे। शाम तक नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिला। इस पर थाना सिकंदरा में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। विजय ने बताया कि रविवार को जैंत पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आने को कहा था।
इस पर वह आया। बता दें कि शव की बांह पर फूलचंद गुदा था। इस पर पुलिस ने आसपास के जिलों के पुलिस को सूचना दी थी। सीओ सदर गौरव त्रिपाठी ने बताया कि सिर में पत्थर अथवा भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है। हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर यहां फेंका गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच अब आगरा की सिकंदरा पुलिस करेगी।
विज्ञापन
--
परिवार के संग नहीं, भाई के साथ रहते थे फूलचंद
मथुरा। विजय सिंह ने बताया कि पिता फूलचंद के चार बेटियां और एक बेटा है। दो बहनों से बड़ा और दो बहनों से छोटा विजय सिंह की मानें तो उनके पिता करीब 12 साल से अपने भाई रामगोपाल के साथ प्रतीक विहार कॉलोनी में रहते थे। वह 10 दिन में परिवार से मिलने भगवान टॉकीज आते थे। विजय ने बताया कि एक बहन की शादी हो चुकी है। तीन बहन और वह खुद अविवाहित है।