फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The city was crippled by traffic jams, leaving commuters stranded for hours

Mathura News: जाम से कराहता शहर, घंटों तक फंसे रहे राहगीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The city was crippled by traffic jams, leaving commuters stranded for hours
मथुरा। सप्ताहांत में शनिवार और रविवार की छुट्टी से मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वृंदावन में भीड़ का दबाव इतना बढ़ा कि मुख्य रास्तों के साथ ही कुंज गलियों से भी निकलना दुश्वार हो गया। अनुमान है कि दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण हालात बिगड़े। मथुरा में भी हाईवे से लेकर मुख्य चौराहों पर लोग घंटों जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

एक साथ दो दिन की छुट्टी रहने से मथुरा-वृंदावन घूमने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला शनिवार सुबह से शुरू हो गया। सुबह 11 बजे तक इस्कॉन मंदिर रोड, छटीकरा रोड, रामताल रोड, मथुरा से अटल्ला चुंगी तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। वाहनों की लंबी लाइनों के कारण यातायात घंटों तक थमा रहा। पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने की कोशिशें कीं मगर सफलता नहीं मिली, क्योंकि वृंदावन के भीतर भी गलियां चोक हो गईं। इसी तरह शहर में भी दोपहर से लेकर देर शाम तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से दोगुना समय लग गया। भूतेश्वर तिराहा, होली गेट, कोतवाली रोड, एसबीआई चौराहा, वृंदावन रोड, मसानी चौराहा और नए बस स्टैंड क्षेत्र में दिनभर वाहनों जाम में फंसे रहे। दोपहिया वाहन चालक गलियों का सहारा लेते दिखाई दिए। शहर में जाम से निपटने के लिए पुलिस के इंतजाम भी नाकाफी रहे। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद यातायात पुलिस ने देर शाम तक जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed