फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The city is submerged due to heavy rains

Mathura News: जोरदार बारिश से जलमग्न हुआ शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The city is submerged due to heavy rains
मछली फाटक पुल पर फंसी राजस्थान रोडवेज की बस के नीचे से निकलते राहगीर।
मथुरा। जोरदार बारिश से नगर निगम के इंतजामों की पोल खुल गई। अधिकारियों के सारे दावे फेल हो गए। मथुरा-वृंदावन में जलभराव से लोग बेहाल हो गए। नए व पुराने बस अड्डा के निकट व भूतेश्वर अडंरपास में चार-चार फीट पानी भर गया। कई राहगीरों की अंडरपास के बीच में बाइक व स्कूटर बंद हो गए। ऐसे में मंगलवार देर रात तक राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। बावजूद इसके जिम्मेदार आराम फरमाते रहे। देर रात बारिश पड़ती रही।मंगलवार शाम को 4:30 बजे से बारिश शुरू हुई। करीब तीेन घंटे तक जोरदार बारिश होती रही। इसके बाद गति धीमी हो गई। बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मथुरा-वृंदावन के साथ-साथ जिले के अधिकतर क्षेत्रों में यही हाल रहा। इस स्थिति में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।
विज्ञापन


मंडी समिति परिसर, नया बस अड्डा, भूतेश्वर तिराहा, कंकाली रोड और महोली रोड समेत अन्य स्थानों पर जलभराव की समस्या रही। नए बस स्टैंड अंडरपास में हुए जलभराव से बाइक सवार समेत कई वाहन फंस गए। नाले-नालियां ओवरफ्लो हो गईं। जलभराव के चलते कीचड़ व गंदगी सड़कों पर बहने लगी। कई सरकारी कार्यालय एवं अफसरों के आवास में पानी भर गया। नए बस अड्डा व भूतेश्वर तिराहे पर अडंरपास में चार-चार फीट पानी भर गया। जलभराव के बीच गुजरने वाले कई वाहन खराब हो गए। सड़कों पर जाम लग गया है।
विज्ञापन


कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए मंगलवार शाम को बारिश राहत लेकर आई। हालांकि इससे जितनी राहत मिली, उससे कहीं अधिक आफत से भी शहरवासियों को जूझना पड़ा। शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। मकानों और दुकानों में पानी घुस गया। जलभराव से किसी की बाइक बंद हो गई तो किसी की स्कूटी और कार में पानी जा घुसा। इससे चालक दूसरे लोगों की मदद से धक्का लगाते हुए और वाहनों को खींचते हुए नजर आए। कई इलाकों में देर रात तक बिजली आपूर्ति ठप पड़ी रही। देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में अनियंत्रित होकर तिरछी हुई राजस्थान रोडवेज बस
मछली फाटक पुल पर राजस्थान रोडवेज बस बारिश में अनियंत्रित होकर तिरछी हो गई। इससे दोनों तरफ का यातायात ठप हो गए। तीन घंटे तक पुल पर आवागमन बाधित रहा। बावजूद इसके जिम्मेदार नहीं निकले। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीर घंटों तक जाम में फंसे रहे। बारिश बंद होने के करीब तीन घंटे बाद भी यातायात विभाग के अधिकारी नहीं जागे।

इन क्षेत्रों में हुआ जलभराव
करीब तीन घंटे की बारिश में नए बस स्टैंड और भूतेश्वर अंडपास, द्वारिकापुर, होलीगेट, कृष्णापुरी, चौक बाजार, सदर बाजार, डैपिंयर नगर, महौली रोड, मंडी समिति, चंदनवन, धौलीप्याऊ, मसानी के निकट की कॉलोनियां, औद्योगिक क्षेत्र, हाईवे के किनारे कॉलोनियां, विकास बाजार और लक्ष्मी नगर समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही।
लुढ़का पारा, मौसम हुआ सुहाना

मंगलवार शाम को हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। पहले तेज हवा चली। इसके बाद बादल गरजे और 4:30 बजे बारिश शुरू हो गई। मौसम के बदलाव से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार दिन का तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। बीते 24 घंटे में 4 डिग्री तापमान लुढ़क गया है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, तेज हवा चलने की वजह से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अचानक बढ़ गई। आने वाले चार-पांच दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश भी होगी और तेज रफ्तार से हवा भी चलेगी।

राहत की बारिश बनी आफत
वृंदावन। मंगलवार की देर शाम आई तेज बारिश ने जहां भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी, वहीं शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी। तेज हवाओं और काली घटाओं के साथ करीब एक घंटे तक हुई बारिश ने मौसम को तो सुहावना बना दिया। कई इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। बारिश के बाद नगर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। रंगजी मंदिर रोड, गोपीनाथ बाजार, सीएफसी चौराहा, रेलवे स्टेशन मार्ग सहित कई प्रमुख मार्गों पर पानी इस कदर भर गया कि दोपहिया वाहन बंद हो गए और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। सड़क पर जाम के हालात बन गए। दस मिनट की दूरी एक घंटे में तय हो पाई।





बिजली गिरने से भाजपा नेता की मौत
मथुरा। शहर कोतवाली की कृष्णानगर चौकी क्षेत्र स्थित डेविल नगर में मंगलवार को बारिश दौरान छत पर भरे पानी को निकालने गए भाजपा के कृष्णा नगर मंडल के सेक्टर संयोजक बलराम सिंह की बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम को तेज बारिश के कारण डेविल नगर निवासी बलराम (40) के घर की छत पर पानी भर गया। पानी को निकालने के लिए वह छत पर गए। इसी दौरान बिजली उनके ऊपर गिर गई। बिजली गिरने के कारण वह अचेत हो गए। परिजन ने शोर मचाया तो पड़ोसी दौड़ पड़े। परिजन तथा पड़ोसियों ने छत पर ही सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजन उन्हें लेकर सिटी हॉस्पिटल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने भाजपा नेता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed