Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The circuit house will be built on two hectares at a cost of 67 crore rupees.

Mathura News: दो हेक्टेयर में 67 करोड़ की लागत से बनेगा सर्किट हाउस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The circuit house will be built on two hectares at a cost of 67 crore rupees.
भूमिपूजन करतीं सांसद हेमामालिनी, मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण, विधायक पूरनप्रकाश व अन्य । प्रशासन
मथुरा। सोमवार को सर्किट हाउस के निर्माण के लिए भूमिपूजन हुआ। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया। दो हेक्टेयर में 67 करोड़ की लागत से करीब 15 माह में बहुमंजिला सर्किट हाउस बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि सर्किट हाउस के लिए वेटरिनरी विश्वविद्यालय के कृषि फार्म में दो हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई थी। इसी जमीन पर 67.39 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा। 15 माह में सर्किट हाउस बनकर तैयार होगा। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा किया जाएगा। यह भूतल सहित चार मंजिल का होगा। इसमें 42 लोगों के लिए डोरमेट्री और दो बड़े आवास टाइप टू होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके भूतल पर 70 सीटर काॅन्फ्रेंस हाल, 72 सीटर डाइनिंग हॉल और पार्किंग बनेगी।
विज्ञापन

प्रथम तल पर 8 कमरे व 4 जनरल सूट, द्वितीय तल पर 10 कमरे व 2 जनरल सूट, तृतीय तल में 2 वीआईपी सूट व 4 जनरल सूट तथा चौथी मंजिल पर डाइनिंग हाॅल, मीटिंग हॉल और 2 वीवीआईपी सूट तैयार होंगे। सोमवार को भूमि पूजन में सांसद हेमामालिनी, मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, विधायक बलदेव पूरनप्रकाश, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र व पूर्व विधायक कारिंदा सिंह समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्किटेक्ट मयंक गर्ग ने जनप्रतिनिधियों को सर्किट हाउस परियोजना की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, संजय गोविल, ज्ञानेंद्र राणा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed