फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The CEO is upset over the slow pace of construction of the TFC in Gokul.

Mathura News: गोकुल में टीएफसी निर्माण की धीमी रफ्तार पर सीईओ नाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The CEO is upset over the slow pace of construction of the TFC in Gokul.
टीएफसी की गुणवत्ता परखते सीईओ व मौजूद अन्य अधिकारी। 
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नवागत मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सूरज पटेल ने बुधवार को गोकुल में निर्माणाधीन पर्यटक सुविधा केंद्र (टीएफसी) का तकनीकी दल के साथ निरीक्षण किया। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को परखा और कई पहलुओं की बारीकी से जांच की। निर्माण की धीमी रफ्तार और ईंटों गुणवत्ता देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था को सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीईओ ने परियोजना की डिजाइन, स्टॉक एंट्री रजिस्टर, विजिटर रजिस्टर और लैब रिपोर्ट का अवलोकन किया। साइट पर मात्र 48 मजदूर कार्यरत मिले, जबकि रजिस्टर में 80 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज थी। साइट सुपरवाइजर से संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। बीम और कॉलम निर्माण के दौरान वाइब्रेटर के उपयोग में वृद्धि करने को कहा। कार्य में तेजी लाने के लिए 150 मजदूरों से कार्य कराने को कहा ताकि निर्धारित समय में कार्य पूरा हो सके। रेत व कंक्रीट की गुणवत्ता में सुधार, सीमेंट, प्राइमर और अन्य निर्माण सामग्री के खाली पैकेट सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीईओ ने एक्सईएन प्रशांत गौतम को निर्देशित किया कि साइट सुपरवाइजर को 20 बिंदुओं की एक चेकलिस्ट उपलब्ध कराएं। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अवर अभियंताओं को सतर्कता से कार्य करने को कहा। कहा कि यह परियोजना गोकुल आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इसलिए निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed