Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The BSA summoned the files of the suspended teachers.

Mathura News: बीएसए ने तलब कीं निलंबित शिक्षकों की फाइलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The BSA summoned the files of the suspended teachers.
मथुरा। निलंबित शिक्षकों के प्रकरण पर खबर प्रकाशित होने के बाद से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है। हरकत में आए विभाग ने जनपद में एक साल से अधिक समय से निलंबित चल रहे 50 से ज्यादा शिक्षकों की पत्रावलियां तलब की हैं। इनमें तमाम शिक्षकों की जांच में रिपोर्ट लग चुकी है, कुछ मामलों में आरोप पत्र दाखिल नहीं हो सके हैं। कुछ मामलों में जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट ही नहीं लगाई है। बीएसए ने उन सभी शिक्षकों की सूची मांगी है, जिनकी निलंबन अवधि लंबी खिंच चुकी है और जिनकी जांच रिपोर्ट बिना किसी कार्रवाई के दबाई गई हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में एक साल से अधिक समय से करीब 50 शिक्षक निलंबित चल रहे थे। अमर उजाला ने 31 अक्तूबर के संस्करण में एक साल से निलंबित 50 से अधिक शिक्षक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने एक्शन लिया है। उन्होंने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से निलंबित शिक्षकों की सूची और उनकी जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


इन कारणों से हुए थे निलंबित
शिक्षकों को विभिन्न अनियमितताओं, शिक्षण कार्य में लापरवाही, फर्जी उपस्थिति और वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप में निलंबित किया गया था। जांच अधिकारी के समय पर रिपोर्ट न देने के कारण निलंबित शिक्षकों के प्रकरण ठंडे बस्ते में चले गए हैं। कुछ तो ऐसे शिक्षक हैं जो जानबूझकर अपनी जांच रिपोर्ट लगने नहीं दे रहे हैं। कुछ मामलों की जांच रिपोर्ट बीएसए के पटल पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
लंबित मामलों की समीक्षा की जा रही है। अभी तक 20 से अधिक मामलों की सूची मिल चुकी है। जिन अधिकारियों ने जांच पूरी नहीं की है, उनसे जवाब तलब किया जाएगा।
रतन कीर्ति, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed