{"_id":"67c0b6cb2ac1665e530064f6","slug":"the-body-of-the-watchman-was-found-hanging-from-a-noose-mathura-news-c-369-1-mt11002-125830-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली के बंगाली घाट चौकी क्षेत्र स्थित नाग टीला में बुधवार रात चौकीदार का शव फंदे से लटका मिला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि एक वृद्ध का शव नाग टीला स्थित मकान में फंदे से लटका है।
पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक भगवान दास (60) पूर्व में कपड़े सिलाई का कार्य करते थे। कुछ समय से वह घाट पर नावों की चौकीदारी करने लगे। बुधवार रात को ड्यूटी से लौटे और घर में ही बाहर बने टिनशेड के नीचे सोने चले गए।
उनकी छोटी पुत्रवधू खाना देने के लिए गईं तो देखा कि उनके ससुर फंदे से लटके हैं। यह देख उनकी चीख निकल गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वृद्ध ने फांसी क्यों लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।