{"_id":"69a0ab267da3daa51b0a77a0","slug":"the-body-of-another-friend-ravi-was-pulled-from-the-pond-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106173-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कुंड से निकाला गया दूसरे दोस्त रवि का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कुंड से निकाला गया दूसरे दोस्त रवि का शव
विज्ञापन
कुड में डूबने से मृत किशोर सक्षम और रवि । फाइल फोटो
कोसीकलां। मीना नगर निवासी तीन दोस्त बरसाना में होली देखने के बाद लौटते समय नंदगांव क्षेत्र के आशेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन के लिए रुक गए। इसी दौरान दो दोस्त तालाब में नहाने उतर गए, जहां गहरे पानी में चले गए। सक्षम का शव देर देर रात मिल गया था, जबकि दूसरे दोस्त रवि का शव अल सुबह तालाब में मिला।
मीना नगर निवासी सक्षम (15 वर्ष), ऑफीसर्स कॉलोनी निवासी रवि (17 वर्ष) और कार्तिक बुधवार को बरसाना होली देख कर लौट रहे थे। कार्तिक ने बताया कि सक्षम और रवि नहाने के लिए तालाब में उतरे थे, कुछ ही देर में वे गहराई में चले गए और डूबने लगे। घटना की सूचना कार्तिक ने शाम करीब साढ़े पांच बजे घर आकर दोस्तों के परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने तालाब में खोज अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद रात करीब पौने बारह बजे सक्षम का शव तालाब से बरामद किया गया, जबकि दूसरे किशोर रवि का शव तड़के तीन बजे कुंड से बरामद किया।
पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। वही मृतक के परिजन के आरोप है कि दोनों के कुंड में गिरने की मौत कही कोई साजिश तो नही है। मामले की जांच होनी चाहिए। सक्षम की शर्ट फटी हुई मिली है जिससे लगता है कि उसके साथ पहले मारपीट हुई होगी है।
विज्ञापन
घर का अकेला बेटा था सक्षम
सक्षम अपने घर में अकेला बेटा था। उसकी एक छोटी बहन और है जबकि रवि तीन भाईयों में सबसे छोटा था, जिसकी एक बहन है। परिजन ने बताया कि सक्षम पढाई में होनहार था। पिछले वर्ष उसने हाईस्कूल की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए थे और इस समय वह 11वीं की कक्षा का छात्र था। उसके पिता मजदूरी का काम करते हैं। जबकि रवि के पिता भगवान सिंह एक धागा फैक्टरी में कार्यरत हैं।