फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The body of a young man who went missing from Gurugram has been found.

Mathura News: गुरुग्राम से लापता हुए युवक का शव का मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who went missing from Gurugram has been found.
कोसीकलां। एक माह से अधिक समय से पूर्व गुरुग्राम से लापता युवक का शव का कोटवन पुलिस चौकी के समीप से बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची ग्रुरुग्राम पुलिस शव को अपने साथ ले गई। मथुरा के हाइवे थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती कुंड क्षेत्र की रहने वाली सविता का पति सोन पाल गुरुग्राम में नौकरी करता है।
विज्ञापन

सोन पाल प्रत्येक शनिवार शाम को मथुरा आते थे। हर बार की तरह 4 अक्तूबर शनिवार को शाम लगभग 5 बजे मोबाइल पर सोन पाल का मैसेज आया कि वे घर आ रहे हैं और उन्होंने रात 9.30 बजे मोबाइल से बताया कि वह 15 मिनट में पहुंचने वाले हैं उन्हें पुलिया पर लेने आ जाना। काफी समय के बाद भी जब सोनपाल नहीं आए तब उसके मोबाइल पर बात करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल बंद आ रहा था। काफी खोज-बिन करने के बाद 6 अक्टूबर को कार्यरत कंपनी में गए और थाना गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पीड़ित के परिजन का आरोप है कि जब खोजबीन की गई तो सोन पाल की तस्वीर एक राजमार्ग के किनारे एक रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कंपनी के एक युवक और एक महिला के साथ देखा गया। सुपरवाइजर की पहचान की गई तो पता लगा कि सुपरवाइजर को कंपनी से निकाल दिया गया। सोन पाल सुपरवाइजर और एक महिला के साथ मिला। सुपरवाइजर की पहचान की गई और उससे पूछताछ की गई। सुपरवाइजर ने सब कुछ बता दिया। गुरूग्राम पुलिस ने सुपरबाइजर और महिला को पकड लिया। उनकी निशान देरी पर बृहस्पतिवार को सोन पाल का शव बरामद कर लिया। गुरूग्राम पुलिस शव को अपने साथ ले गई। परिजन मूलचंद का आरोप है कि सुपरवाइजर और महिला ने सोन पाल की हत्या से पूर्व उसके खाते से 50 हजार रपये ट्रांसफर करवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed